‘दे कॉल हिम ओजी’ ने जीता दिल, चिरंजीवी ने भाई पवन कल्याण की तारीफों के लगाए पुल
मुंबई: अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण अपनी नई फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में साउथ के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी ने मंगलवार को फिल्म की तारीफ की है। फिल्म देखने के बाद चिरंजीवी ने एक्स पर एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने फिल्म के कलाकारों की खूब तारीफ की।
परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे चिरंजीवी
'दे कॉल हिम ओजी' देखने के बाद चिरंजीवी ने एक्स पर लिखा कि यह फिल्म हॉलीवुड की तरह है। मेगास्टार ने अपने परिवार के साथ फिल्म देखी। उनके साथ उनके बेटे राम चरण भी थे। अभिनेता ने फिल्म को एक शानदार गैंगस्टर फिल्म बताया।
हॉलीवुड से की फिल्म की तुलना
चिरंजीवी ने लिखा 'मैंने अपने पूरे परिवार के साथ 'दे कॉल हिम ओजी' देखी। इसके हर पल का भरपूर आनंद लिया। यह फिल्म हॉलीवुड के मानकों की तरह है। फिल्म ने सही भावनाओं को बरकरार रखा है। यह अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर की शानदार फिल्म है। शुरुआत से अंत तक, निर्देशक ने फिल्म को अच्छी तरह से दिखाया है। सुजीत को बधाई।'
चिरंजीवी ने टीम की तारीफ की
चिरंजीवी ने आगे लिखा 'कल्याण बाबू को पर्दे पर देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ। उन्होंने अपने स्वैग से फिल्म को अलग पहचान दिलाई। उन्होंने फैंस को वह चीज दी, जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। थमन एस ने संगीत में अपनी आत्मा डाल दी। रवि के चंद्रन ने बेहतरीन दृश्य दिखाए। संपादन बेहतरीन था। टीम के हर एक सदस्य ने अपना सबसे अच्छा दिया।'
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
इस फिल्म की कहानी गैंगस्टर ओजस गंभीरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई वर्षों से लापता है। फिल्म मुंबई के अंडरवर्लड गैंगवॉर पर आधारित है। बॉलीवुड के अभिनेता इमरान हाशमी ने इस फिल्म से साउथ की फिल्म में डेब्यू किया है। सुजीत द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका मोहन और अर्जुन दास भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर