नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के चुनावी समर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भाजपा प्रत्या‎‎शियों के समर्थन में प्रचार करने का संकल्प ले ‎लिया है। 9 नवंबर से शुरु होने वाला उमा भारती का प्रचार अभियान सांची से शुरू होगा। बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सिलवानी के बम्होरी और सागर के सुरखी में भी चुनावी रैली करेंगी। हालांकि, इससे पहले भाजपा की स्टार प्रचारक सूची में नाम नहीं होने से नाराज उमा भारती प्रचार से मना करके हिमालय जाने की घोषणा कर चुकी थीं। इसके बावजूद उमा भारती ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें जहां भी प्रचार के लिए बुलाएंगे, वे वहां जाएंगी। इसी बीच उन्होंने तीर्थ दर्शन योजना पर अरविंद केजरीवाल के दावे को भी गलत बताया है।