भारतीय टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीसरे और आखिरी टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जमाया। सूर्या ने जोहान्सबर्ग के मैदान के चारों-तरफ चौके और छक्कों की बौछार लगा दी। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपना चौथा शतक जमाया है।

सूर्या इसके साथ ही दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 शतक जड़ने वाले बैटर की लिस्ट में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी पर आ गए हैं। इसके साथ ही सूर्या ने टी20 शतक जड़ने के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड और बनाया।

सूर्यकुमार यादव इस मामले में बने पहले क्रिकेट, टी20 शतक जड़ते ही हासिल किया ये मुकाम

दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में 4 अलग-अलग देशों में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की धरती पर सेंचुरी जड़कर ये खास मुकाम हासिल किया। आज तक ये कारनामा कोई क्रिकेटर नहीं कर सका है।

बता दें कि साउथ अफ्रीका की धरती पर शतक लगाने वाले सूर्या पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस फॉर्मेट में सूर्या से पहले किसी भी भारतीय ने साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर सेंचुरी नहीं लगाई थी। सूर्या ने ये कारनामा भी कर दिखाया।

दो विकेट गिरने के बाद सूर्या ने संभाली टीम की पारी

भारतीय टीम (IND vs SA 3rd T20) ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 रन के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे। शुभमन गिल (12) और तिलक वर्मा (0) पर पवेलियन लौटे। केशव महाराज ने लगातार दो गेंदों पर दो बड़े विकेट लिए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल (60) ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की।

यशस्वी ने इस दौरान 41 गेंदों का सामना किया, लेकिन तबरेज ने उनकी आतिशी पारी का अंत किया। यशस्वी के बाद सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से चमक बिखेरते हुए तूफानी शतक जमाया। वह साउथ अफ्रीका की धरती पर टी20 शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।