चुनाव के पहले कमजोर बूथों पर भाजपा के नेताओं को उतारेंगे
भोपाल। नगर निगम चुनाव में ढाई साल का समय बचा हुआ है, लेकिन भाजपा की तैयारियां हमेशा चुनाव के हिसाब से ही होती है। प्रदेश संगठन ने सभी जिलों के अध्यक्षों को इशारा किया है कि वे कमजोर बूथों को जीतने की रणनीति बनाएं और जिन बूथों पर भाजपा हारती है, वहां वोट प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास करें। इसके लिए बड़े नेताओं को जवाबदारी दी जाएगी।
पिछले दिनों हुई सदस्यता अभियान की बैठक में संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने इस आशय के निर्देश सभी जिलों के अध्यक्षों को दिए हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमजोर बूथों को लेकर योजना बनाकर काम करने को कहा है। इंदौर में भी कई बूथ ऐसे हंै, जहां भाजपा हारती रही है। इनमें मुस्लिम इलाकों के अधिकांश बूथ शामिल हैं, वहीं कई बूथ ऐसे हैं, जहां कांग्रेस का प्रभाव है और वहां भाजपा को बहुत कम वोट मिलते हैं। ऐसे बूथों पर जाकर वहां लोगों से बात करना और पार्टी से जोडऩे के लिए क्षेत्र के वरिष्ठ और बड़े नेताओं की तैनाती की जाएगी, ताकि वहां भाजपा के पक्ष में माहौल अभी से ही बनाया जा सके। नगर निगम चुनाव को अभी करीब ढाई साल बचे हुए हैं और उसके पहले ही भाजपा ऐसे बूथों को चिन्हित करने का कार्य कर रही है। सदस्यता अभियान के अंतर्गत भी ऐसे बूथों पर ध्यान देने को कहा गया है। विशेषकर युवा मतदाताओं को भी पार्टी से जोडऩे के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा समाज के विशिष्ट वर्ग के लोगों को भी भाजपा से जोडऩे की योजना बनाई जा रही है, ताकि उनके माध्यम से समाज में अच्छा संदेश जा सके।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
अर्धकुंभ और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रणनीति
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ