दिलजीत का अनोखा अंदाज, पाकिस्तानी फैन को जूते गिफ्ट
दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाटी टूर का क्रेज तो भारत में देखने को मिल ही रहा है, पर इसी के साथ ही साथ पड़ोसी देशों से भी लोग ये कॉन्सर्ट अटेंड करने आ रहे हैं. फिलहाल दिलजीत का कॉन्सर्ट यूरोप में हो रहा है, जहां पर भारी संख्या में लोग उनके कॉन्सर्ट में शामिल हो रहे हैं. इसी बीच मैनचेस्टर में कॉन्सर्ट करते वक्त दिलजीत ने अपनी एक पाकिस्तानी फैन को जूते गिफ्ट किए, जिसके बाद से लोग उन्हें और भी ज्यादा पसंद करने लगे हैं.
मैनचेस्टर में फैन को गिफ्ट देकर बनीं चर्चा का विषय
दिलजीत की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है. दिलजीत ने यूके के मैनचेस्टर में कॉन्सर्ट के दौरान अपनी एक पाकिस्तानी फैन को स्टेज पर बुलाकर उसे जूते गिफ्ट में दिए. दिलजीत के इस व्यवहार को देखने के बाद पूरे स्टेडियम में लोग उनके लिए तालियां बजाने लगे. सिंगर ने फैन को गिफ्ट देने के बाद पूछा कि वो कहां से आई हैं, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि वो पाकिस्तान से आई हैं. दिलजीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दिलजीत ने फैन को थैंक्यू बोलते हुए सरहदों को किया नजरअंदाज
पाकिस्तान का नाम सुनने के बाद दिलजीत ने कहा, “हिन्दुस्तान, पाकिस्तान हमारे लिए तो सब एक ही हैं, पंजाबियों के दिल में सभी के लिए प्यार है. जो भी सरहदें और जो भी बॉर्डर हैं वो सब तो पॉलिटिशियन्स ने बनाए हैं, लेकिन हमारे लिए सभी एक जैसे हैं. जो मेरे देश से आए हैं उनका भी स्वागत और जो पाकिस्तान से आए हैं उनका भी स्वागत.” इतना कहने के बाद उन्होंने फैन को थैंक्यू बोलते हुए स्टेज से जाने के लिए कहा.
फैंस को मां-बहनों से मिलने का मिला खास मौका
कई सारे फैन इसके लिए दिलजीत की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. हालांकि ये कॉन्सर्ट एक और वजह से काफी खास रहा है, क्योंकि इस कॉन्सर्ट में दिलजीत ने पहली बार लोगों को अपनी मां और बहन से रूबरू कराया है. इस वायरल वीडियो को भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. यूके में दिलजीत का ये टूर 18 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा, इसके बाद दिल-लुमिनाटी टूर 26 अक्टूबर से भारत में शुरू होगा. दिलजीत का इंडिया में पहला कॉन्सर्ट दिल्ली में होने वाला है.
एशियाड के भारतीय दल से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों से किया संवाद
कॉकरोच पार्टी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, दिपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा
भोपाल इज्तिमा से पहले प्रशासन सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था से लेकर चिकित्सा सुविधाओं तक का जायजा
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिली मजबूती, भीम आर्मी के कई पदाधिकारियों ने ली पार्टी की सदस्यता
ELECRAMA 2027 को लेकर भोपाल में आयोजन, स्थानीय उद्योगों को मिलेगा कारोबार बढ़ाने का मौका
लाडली बहना योजना में नए नाम कब जुड़ेंगे? निर्मला भूरिया के बयान पर पटवारी ने साधा निशाना
27% ओबीसी आरक्षण लागू कराने की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
महिलाओं के शोषण के मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, जबलपुर से इंदौर तक विकसित होगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर