पीएम मोदी आज करेंगे नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉंफ्रेंसग के जरिए जम्मू रेलवे डिवीजन और तेलंगाना में एक टर्मिनल स्टेशन सहित कई रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मोदी तेलंगाना में चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और पूर्वी तट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे।
एक बयान के अनुसार, जम्मू संभाग को भारत के अन्य क्षेत्रों से रेल से जुड़ने की स्थानीय लोगों की मांग पूरी होगी।इसमें कहा गया है कि नया संभाग रोजगार के अवसर पैदा करेगा, बुनियादी ढांचे का विकास करेगा, पर्यटन को बढ़ावा देगा तथा क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।
ये हैं चार नए डीवीजन
जम्मू में मुख्यालय वाले इस नव निर्मित डिवीजन में फिरोजपुर डिवीजन का पुनर्गठन शामिल होगा। इसके अधिकार क्षेत्र में निम्न सेक्शन शामिल होंगे।
पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला (423 किमी)
भोगपुर-सिरवाल-पठानकोट (87.21 किमी)
बटाला -पठानकोट (68.17 किमी)
पठानकोट-जोगिंदर नगर ( नैरो गेज सेक्शन, 163.72 किमी)
इन खंडों की कुल लंबाई 742.1 किलोमीटर होगी।
वर्तमान में भारतीय रेलवे देश भर में 68 डिवीजनों के साथ 17 जोन संचालित करती है। इस डिवीजन के निर्माण के साथ भारतीय रेलवे के 17 जोनों के अंतर्गत 70 डिवीजन हो जाएंगे। तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में चरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन को लगभग 413 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।
वर्तमान में जम्मू और कश्मीर में रेलवे सेवाओं का प्रबंधन उत्तरी रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन द्वारा किया जाता है। दिल्ली से कश्मीर के लिए ट्रेन सेवाओं के उद्घाटन के संबंध में, रेलवे सुरक्षा आयुक्त 7 और 8 जनवरी को वैधानिक निरीक्षण और अंतिम परीक्षण करेंगे।
चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज शामिल
देश का पहला केबल-स्टेड रेल पुल, अंजी खाद पुल और कौरी में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज शामिल है। रियासी जिले में मौजू चिनाब रेल पुल नदी तल से 359 मीटर (1,178 फीट) ऊपर है। यह पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?