महाकाल मंदिर के दर्शन होंगे आसान, नया ब्रिज जल्द होगा पूरा, जाने कब तक होगा चालू
उज्जैन: बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अब आप जल्द ही महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। दरअसल, महाकाल महालोक से हरसिद्धि मंदिर तक पुल निर्माण का काम अंतिम चरण में है। स्टोन क्लेडिंग और फ्लोरिंग का काम तेजी से चल रहा है। अब महादेव के भक्तों को हरसिद्धि मंदिर चौराहे से बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए महाकाल लोक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पुल बनने से वे सीधे मंदिर पहुंच जाएंगे।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुल का काम 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत रुद्रसागर में 265 फीट लंबा पुल बनाया जा रहा है। इससे चारधाम मंदिर के सामने गणेश नगर स्कूल से महाकाल लोक पहुंच सकेंगे। 25 करोड़ रुपए की लागत से बना रुद्रसागर पुल 26 जनवरी से खुलने वाला है।
रुद्रसागर पुल की विशेषताएं
पुल की चौड़ाई 23 फीट है। गोलाई में इसकी चौड़ाई 62 फीट रखी गई है, ताकि श्रद्धालु यहां से महाकाल लोक के दर्शन कर सकें। पुल का काम 2022 में शुरू होना था। हालांकि, प्लान में बदलाव के बाद नई इंजीनियरिंग ड्राइंग और डिजाइन बनाई गई। पिछले साल तीन बार काम पूरा करने की डेडलाइन तय की गई, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। काम को तेजी से पूरा करने के लिए डिजिटल घड़ी भी लगाई गई है।
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं