दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की दूसरी सूची में कपिल मिश्रा सहित 29 नाम
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की दूसरी सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें करावल नगर से कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने शकूर बस्ती से करनैल सिंह, ओखला से प्रियंका चौधरी और लक्ष्मी नगर से एक बार फिर विधायक अभय वर्मा को टिकट दिया गया है। नजफगढ़ से नीलम पहलवान, तिलक नगर से श्वेता सैनी और मटिया महल से दीप्ति इंदौरा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। करावल नगर से वर्तमान विधायक मोहन सिंह बिष्ट को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मोती नगर से पार्टी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की दूसरी सूची में पांच महिला उम्मीदवारों के नाम हैं। वहीं पहली सूची में पार्टी ने दो महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था। अब तक पार्टी सात महिलाओं को टिकट दे चुकी है। नजफगढ़ से पार्टी ने नीलम कृष्ण पहलवान को उम्मीदवार बनाया है। पहलवान ढींचाऊकलां वार्ड से भाजपा की पार्षद बनी थीं और अब पार्टी ने उन पर विधानवसभा में भी विश्वास जताया है। नजफगढ़ में आम आदमी पार्टी से कैलाश गहलोत वर्तमान विधायक हैं।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव