स्वामित्व व भू-अधिकार गांव के विकास का बन रहे हैं आधार - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि देश व प्रदेश में विकास कार्यक्रमों के साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाएँ प्राथमिकता से क्रियान्वित की जा रही हैं और पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में केन्द्र संचालित योजनाओं के साथ ही प्रदेश स्तर पर जनकल्याण के कार्य कराकर लोगों को इनसे लाभान्वित किया जा रहा है। स्वामित्व योजना से पट्टे मिलने से अब हितग्राही उस जमीन से मालिक बन गये और लोगों को पक्का कानूनी अभिलेख भी मिल गया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वामित्व व भू-अधिकार गांव के विकास का आधार बन रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा तत्परतापूर्वक किये गये पट्टा बनाने व वितरण कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आगामी 31 जनवरी तक शेष रह गये हितग्राहियों को भी पट्टे मिल जायेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 50 हजार से अधिक ग्रामों के 65 लाख हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत सम्पत्ति कार्ड का वितरण किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल स्वामित्व योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम टाउन हाल रीवा में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शहरी क्षेत्र में सूची बनाकर समस्त पात्र हितग्राहियों को धारणाधिकार के पट्टे दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से अपेक्षा की कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में सहभागी बनकर प्रजातंत्र को वरदान बनायें। उप मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड का वितरण किया।कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि जिले के 156 ग्रामों के 4283 हितग्राहियों का 7 लाख 95 हज़ार 234 वर्ग मीटर भूमि का पट्टा प्रदान किया जा रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2023 से मार्च 2024 तक जिले के 44 ग्रामों के कुल 2211 पट्टे बांटे जा चुके हैं। शेष पट्टे आगामी 31 जनवरी तक वितरित कर दिये जायेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, डीआईजी साकेत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारी व हितग्राही उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव