अखिलेश करेंगे केजरीवाल के संग मंच साझा, 30 जनवरी को रोड शो में दिखेगी विपक्षी एकता
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच विपक्षी दलों की एकजुटता का नया नज़ारा देखने को मिलेगा। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंच साझा करने के साथ ही 30 जनवरी को रिठाला विधानसभा क्षेत्र में एक साथ रोड शो करेंगे।गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया है। ऐसे में अब सपा के नेता और सांसद अरविंद केजरीवाल के साथ चुनाव प्रचार करने जमीन पर उतरेंगे। खबर है कि कैराना से सांसद इकरा हसन भी आप के लिए चुनाव प्रचार में भाग लेंगी।
अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल भाजपा और कांग्रेस को चुनौती देंगे
दिल्ली में सत्तारूढ़ आप को पहले ही तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) का समर्थन मिल चुका है। हालांकि आप और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियां भारत गठबंधन का हिस्सा रही हैं, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में ये पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। इस रोड शो के जरिए अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल अपनी एकता का प्रदर्शन कर भाजपा और कांग्रेस को चुनौती देंगे। यह कदम क्षेत्रीय दलों की ताकत को प्रदर्शित करने और आगामी चुनावों के लिए विपक्षी एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह रोड शो दिल्ली की सियासत में नया मोड़ ला सकता है और इसके परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों पर प्रभाव डाल सकते हैं।दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकि मतों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना