क्या तीसरी बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, उन्हें ने कहा.....
दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप कई ऐसे अहम फैसले ले चुके हैं। अमेरिका को फिर से 'महान' बनाने वाले ट्रंप तीसरे बार भी राष्ट्रपति बनने का ख्वाब संजोए हुए हैं। हालांकि, अमेरिका का संविधान उन्हें तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का इजाजत नहीं देता है। ट्रंप को भी इस बात की चिंता है।
तीसरी बार चुनाव लड़ने पर ट्रंप ने क्या कहा?
हाल ही में ट्रंप ने मियामी में कांग्रेसनल रिपब्लिकन की बैठक में कहा कि मैंने तीसरी बार चुनाव लड़ने के लिए बहुत पैसा जुटा लिया है। लगता है कि इस पैसे का इस्तेमाल मैं खुद के लिए नहीं कर पाऊंगा। इसे लेकर मैं 100 फीसदी पक्का नहीं हूं क्योंकि संविधान के अनुसार मुझे तीसरी बार चुनाव लड़ने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य होगा कि मैं दो बार नहीं बल्कि तीन या चार बार अमेरिका का राष्ट्रपति बन पाऊं। ट्रंप ने हंसते हुए रिपब्लिकन हाउस लीडर माइक जॉनसन से पूछा, "मुझे यकीन नहीं है कि मैं तीसरी बार चुनाव लड़ सकता हूं। माइक, क्या मुझे फिर से चुनाव लड़ने की अनुमति है? बेहतर होगा कि मैं आपको इस बहस में शामिल न करूं।"
क्या कहता है अमेरिका का संविधान?
दरअसल, अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के अनुसार अमेरिका में राष्ट्रपति दो बार ही पद पर रह सकते हैं। संविधान में यह संशोधन 1951 में किया गया था।
कैसे संविधान में किया जा सकता है बदलाव?
इस संवैधानिक व्यवस्था में बदलाव तभी हो सकता है जब अमेरिका के सभी राज्यों की असेंबली तीन चौथाई बहुमत से प्रस्ताव पारित करें। गौरतलब है कि राष्ट्रपति का कार्यकाल बढ़ाने के लिए संविधान में संशोधन की यह प्रक्रिया करीब सात वर्ष लंबी है।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना