अमेरिका में बड़ा हादसा! हेलीकॉप्टर से टकराकर पोटोमैक नदी में गिरा यात्री विमान, 19 शव निकाले गए
अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में एक विमान और हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई है. हादसा बहुत खौफनाक था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान और हेलीकॉप्टर दोनों टूट गए. साथ ही यात्री विमान नदी में गिर गया है. बताया जा रहा है कि विमान में लगभग 60 यात्री सवार थे. यह विमान अमेरिकी एयरलाइंस का था. हादसा वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हुआ और विमान पोटोमैक नदी में गिर गया. जानकारी के मुताबिक अब तक 19 शव निकाले जा चुके हैं.
कंसास सिटी से वॉशिंगटन जा रहा था विमान
यह यात्री विमान अमेरिकी शहर की कंसास सिटी से वाशिंगटन आ रहा था. अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने एक बयान में कहा कि वॉशिंगटन डीसी के बाहर रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास विमान लैंडिंग से पहले हवा में अमेरिकी सेना के सिकोरस्की एच-60 हेलीकॉप्टर से टकरा गया और दुर्घटनाग्रस्त होकर पोटोमैन नदी में गिर गया.
विमान में 60 लोग सवार
रिपोर्ट के अनुसार, कंसास से अमेरिकी सीनेटर रोजर मार्शल ने बताया कि यात्री विमान जिस हेलीकॉप्टर से टकराया वह अमेरिकी सेना का था. साथ ही विमान में 60 लोग सवार थे. मार्शल ने X पर लिखा, 'आज राज हमें एक ऐसी विनाशकारी खबर मिली जिसे किसी बुरे सपने से कम नहीं जा सकता है. विचिटा, कंसास से देश की राजधानी जा रहा विमान, जिसमें लगभग 60 यात्री सवार थे, एक सैन्य हेलीकॉप्टर से टकरा गया.'
सभी उड़ानें रद्द
सोशल मीडिया पर वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे विमान ने रीगन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर को टक्कर मारी और फिर नदी में गिर गया. इस घटना के बाद वॉशिंगटर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद विमान आग का गोला बन जाता है.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है, उन्होंने कहा, 'हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं, फिलहाल बेहतरी की उम्मीद करते हैं.'
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़