चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद न्यूजीलैंड में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान सीरीज के लिए सैंटनर की जगह ब्रेसवेल बने कप्तान
New Zealand: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम का 25 साल बाद खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। इस हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम की कमान मिचेल सैंटनर के बजाय माइकल ब्रेसवेल को सौंप दी गई है। सैंटनर इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। सैंटनर के अलावा डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन और रचिन रवींद्र जैसे कई स्टार खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।
स्टार खिलाड़ी टीम से नदारद
डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स और रचिन रवींद्र पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज नहीं खेलेंगे। ये सभी खिलाड़ी अपनी T20 प्रतिबद्धताओं के कारण अनुपलब्ध हैं, जबकि केन विलियमसन ने भी खुद को अनुपलब्ध बताया है। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। जबकि मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2025 खेलते नजर आएंगे। वहीं, ग्लेन फिलिप्स गुजरात टाइटंस में खेलेंगे। बता दें, IPL 2025 का 22 मार्च से आगाज होने जा रहा है। केन विलियमसन इस बार IPL में नहीं खलेंगे। वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा लेंगे। PSL 2025 अगले महीने 11 तारीख से खेला जाएगा।
ईश सोढ़ी और बेन सीयर्स की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज मिस करने वाले ईश सोढ़ी की टीम में वापसी हो गई है। वहीं, हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलने वाले बेन सीयर्स का भी कमबैक हो गया है। काइल जैमीसन और विल ओ'रूर्के सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध हैं, क्योंकि टीम हाल ही में ICC इवेंट के बाद तेज गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेज करेगी। मैट हेनरी, जो चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल नहीं खेले थे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे, को T20I सीरीज के चौथे और पांचवें मैच के लिए चुना गया है। हालांकि इससे पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। फिन एलन, जिमी नीशम और टिम सीफर्ट को भी टीम में शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान T20I सीरीज का फुल शेड्यूल
- पहला T20I: रविवार, 16 मार्च, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च.
- दूसरा T20I: मंगलवार, 18 मार्च, यूनिवर्सिटी ऑफ ओटागो ओवल, डुनेडिन.
- तीसरा T20I: शुक्रवार, 21 मार्च, ईडन पार्क, ऑकलैंड.
- चौथा T20I: रविवार, 23 मार्च, बे ओवल, टॉरंगा.
- पांचवां T20I: बुधवार, 25 मार्च, स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन.
न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स (मैच 4-5), मिच हे, मैट हेनरी (मैच 4-5), काइल जैमीसन (मैच 1-3), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, विल ओ'रूर्के (मैच 1-3), टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं