अनिल कपूर की भतीजी शनाया कपूर का बॉलीवुड में डेब्यू, 'तू या मैं' का टीजर जारी
संजय कपूर की बेटी और अनिल कपूर की भतीजी शनाया कपूर लंबे समय से बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं. पिछले कुछ समय से वो विक्रांत मैसी के साथ ‘आंखों की गुस्ताखियां’ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसी बीच शनाया की एक दूसरी फिल्म का टीजर सामने आ चुका है.
शनाया की जिस फिल्म का टीजर सामने आया उसका नाम है ‘तू या मैं’. ये एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शनाया के साथ आदर्श गौरव नजर आने वाले हैं. फिल्म का टीजर में दोनों ही जच रहे हैं और देखकर ऐसा लग रहा है कि ये दोनों कुछ नए तरीके की फिल्म ऑडियंस के सामने लेकर आने वाले हैं.
यहां देखें शनाया की फिल्म का टीजर
इस फिल्म के टीजर की शुरुआत एक बाइक सीन से होती है. आदर्श बाइक पर सवार नजर आते हैं. वो कंटेंट क्रिएटर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक वीडियो शूट करने के लिए कहीं जाता है, जहां उनकी मुलाकात शनाया से होती है. उसके बाद दोनों के बीच तीखी नोक-झोंक के साथ प्यार की शुरुआत हो जाती है.
उन दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस शुरू हो जाती है कि उन दोनों में से ज्यादा पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर कौन है. उन दोनों के बीच बातचीत हो ही रही होती है तभी आदर्श के साथ एक हादसा हो जाता है. फिल्म में सर्वाइव करने की कहानी भी दिखाई जाएगी. इस फिल्म को बेजोय नांबियार ने डायरेक्ट किया है. वहीं आनंद एल राय इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं.
कब रिलीज होगी शनाया की फिल्म?
टीजर काफी शानदार लग रहा है. हालांकि, फिल्म देखने के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा. ये फिल्म साल 2026 में वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी. उससे पहले शनाया हमें विक्रांत मैसी के साथ ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में देखने को मिलेंगी.
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं