मार्च में तीसरी बार कर्जेदार बनी मोहन सरकार: रंगपंचमी के त्यौहार पर, सरकार ने लिया और 6 हजार करोड़ का कर्ज
भोपाल: रंगपंचमी के दिन सरकार ने 6 हजार करोड़ का एक और कर्ज लिया। कर्ज 2000-2000 करोड़ की तीन किस्तों में लिया गया है। सरकार इसे 7 साल, 21 साल और 24 साल में चुकाएगी। 12 मार्च को सरकार ने सदन में बजट पेश किया। इसके सात दिन बाद कर्ज लिया गया। चालू वित्तीय वर्ष में सरकार ने 11वीं बार यह कर्ज लिया है। मार्च में ही तीसरी बार कर्ज लिया गया है।
तीन अलग-अलग किस्तों में लिया गया कर्ज
सरकारी रिकॉर्ड देखें तो मार्च की शुरुआत में यानी 5 तारीख को तीन अलग-अलग किस्तों (14 साल, 20 साल और 23 साल) में 2000-2000 करोड़ का कर्ज लिया गया था। फिर 7 दिन बाद 12 मार्च को दो किस्तों में कर्ज लिया गया। अब 19 मार्च को फिर तीन किस्तों में कर्ज लिया गया। राज्य का कर्ज बजट से ज्यादा हो गया है। 2026 में कर्ज 4.99 लाख करोड़ हो जाएगा, जबकि नए वित्तीय वर्ष के लिए सरकार ने 4.21 लाख करोड़ का बजट पेश किया है।
कांग्रेस ने मनाई कर्ज की होली
बुधवार को कांग्रेस ने विरोध स्वरूप कर्ज पंचमी मनाई। वरिष्ठ नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में भोपाल में कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को गुलाल लगाया और उन्हें कर्ज के बारे में जानकारी दी। आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार करने के लिए कर्ज ले रही है। इस दौरान कार्यकर्ता तख्तियां लिए हुए थे। इन पर कर्ज के खिलाफ नारे लिखे थे। उनका कहना है कि सरकार को जवाब देना होगा कि वह कर्ज की रकम कहां ले जा रही है।
छोटे व्यवसाय हुए मजबूत: डिजिटल प्लेटफॉर्म से बढ़ी कमाई और पहुंच
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने की चेतावनी, संकट गहराया
राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ