तान्या परेरा से लसिथ मलिंगा की पहली मुलाकात, प्यार का सफर शुरू हुआ एक होटल से
Lasith Malinga: दुनिया के कई क्रिकेटर्स की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. इसी में लसिथ मलिंगा भी शामिल हैं. लसिथ मलिंका की वाइफ तान्या परेरा से पहली मुलाकात एक होटल में हुई थी. वह अपना प्यार का इजहार नहीं कर पा रहे थे, लेकिन साल 2010 में वह शादी के बंधन में बंध गए थे. आइए जानते हैं मलिंगा और तान्या की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई थी.
लसिथ मलिंग की वाइफ ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था, कि उन्होंने क्रिकेट में बिल्कुल भी इंटरेस्ट नहीं हुआ करता था. उन्होंने कहा था, "मुझे क्रिकेट में इंटरेस्ट नहीं था. मेरी और उनकी मुलाकात एक होटल में हुई थी. क्योंकि वह वहां एक एड शूट के लिए आए थे. मैं वहां पर इवेंट मैनेजर थी. हमारी वहां पर पहली मुलाकात थी. वह मुझे पहली मुलाकात से ही पसंद करने लगे थे."
2010 में की थी शादी
उन्होंने आगे कहा, "मैंने पहली बार उनसे बहुत ज्यादा बात नहीं की थी. इसके बाद हमारी मुलाकात गाले में हुई थी. फिर वहां पे हमनें एक दूसरे का नंबर एक्सचेंज किया फिर बात का सिलसिला शुरू हुआ था. वह अपनी बात नहीं कर पा रहे थे. लेकिन मुझे पता था कि वह मुझे पसंद करते थे. मैं भी उन्हें पसंद करने लगी थी. मैंने कुछ दिन बाद अपने पापा से मुलाकात कराई. फिर हमें 2010 में शादी की."
मलिंगा का करियर
मलिंगा का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है. अपने करियर में मलिंगा ने श्रीलंका के लिए 30 टेस्ट, 226 वनडे और 84 T20 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 101, 338 और 107 विकेट झटके. मलिंका वनडे में 8 बार और टेस्ट में 5 बार 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. साल 2011 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. इसके बाद उन्होंने 2019 में वनडे इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया था.
राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट