विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने 38वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया अच्छा कलेक्शन
फिल्म ‘छावा’ को सिनेमाघरों में लगे हुए लभगग एक महीने से अधिक का समय हो चुका है। फिल्म धीरे-धीरे 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की तरफ आगे बढ़ रही है। जानिए, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का अब तक कलेक्शन और 38वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोरे हैं।
38वें दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘छावा’ ने 38वें दिन लगभग 4.17 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म ने अब तक कुल 582.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार होने के कारण दर्शक फिल्म को देखने थिएटर तक आए हैं, इसलिए फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखा गया है। जबकि पिछले दिनों इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट नजर आने लगी थी।
‘सिकंदर’ के लिए बनने लगा माहौल
आज यानी 23 मार्च को सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ। ट्रेलर को देखकर दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को रिलीज होगी, ऐसे में अगले सप्ताह ‘छावा’ के सामने एक बड़ी फिल्म मुकाबले में खड़ी नजर आएगी। तब देखना होगा कि ‘छावा’ का कलेक्शन क्या रहता है?
आईपीएल भी रास्ते की बाधा
इन दिनों आईपीएल के मैच भी चल रहे हैं। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का असर भी ‘छावा’ फिल्म की कमाई पर नजर आ सकता है। दर्शक बड़ी संख्या में मैच देखेंगे तो एक महीने पुरानी फिल्म को देखने शायद ही थिएटर तक आए हैं।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई है। औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं। यह फिल्म मराठा शासक और योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और संघर्ष को दिखाती है।
राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट