भावना हत्याकांड में नया खुलासा: विदेश भागने की फिराक में आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
इंदौर: इंदौर के भावना सिंह गोलीकांड मामले में पुलिस ने आरोपियों के लिए लुकआउट नोटिस जारी करने के लिए पत्र लिखा है. पुलिस को शक है कि वे विदेश भागने की फिराक में हैं. उनकी तलाश में एक टीम मप्र, दो राजस्थान और उत्तर प्रदेश गई हैं. पुलिस जब आरोपियों के घर पहुंची तो पता चला कि वे अपने परिवार के साथ फरार हो गए हैं। मालूम हो कि गुरुवार रात ग्वालियर निवासी भावना (28) को गोली मारने के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी आशु यादव, मुकुल यादव और एक महिला साथी की तलाश कर रही है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने भागने के लिए अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल किया। भावना घटना से एक दिन पहले मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स करने ग्वालियर से इंदौर आई थी।आशु और भावना के एक कॉमन फ्रेंड ने उसे गुरुवार रात महालक्ष्मी नगर स्थित एक घर पर बुलाया था. भावना की आंख के पास गोली लगने पर आरोपी उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए।
दूर से मारी गोली
डीसीपी विश्वकर्मा के अनुसार पुलिस जांच में पता चला है कि भावना को आत्महत्या के प्रयास में नहीं, बल्कि दूर से गोली मारी गई है। अगर गोली नजदीक से मारी जाती तो शरीर पर जलने के निशान होते, लेकिन भावना के चेहरे पर ऐसा कोई निशान नहीं मिला। इससे साफ है कि गोली किसी और ने मारी है। गोली सीधी निकली। खुद को गोली मारने पर गोली टेढ़ी लगती है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हो गए।
पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी
डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी देवास होते हुए उज्जैन पहुंचे और फिर इंदौर आकर कार को भवंस स्कूल के पास छोड़ दिया। इसके बाद कैब से भोपाल पहुंचे और वहां से ट्रेन से कहीं और चले गए। पुलिस को चकमा देने के लिए उन्होंने कार, कैब और बस का इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने के लिए पत्र लिखा है, ताकि वे देश छोड़कर भाग न सकें।
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान