दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हराया, पंत की स्टंपिंग मिस ने बदला खेल!
LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया. दिल्ली ने यह मैच महज एक विकेट से जीता. लखनऊ ने 210 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके बावजूद टीम हार गई. दिलचस्प बात यह रही कि मैच आखिरी ओवर तक पहुंचा. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत से आखिरी ओवर में एक गलती हो गई, जो कि पूरी टीम पर भारी पड़ गई. पंत से एक स्टम्पिंग नहीं हो पायी. वे गेंद को पकड़ नहीं पाए.
LBW रिव्यू का हुआ नाकाम
दरअसल दिल्ली ने 19 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के साथ 204 रन बना लिए थे. टीम को जीत के लिए छह रनों की जरूरत थी. आशुतोष शर्मा और मोहित शर्मा बैटिंग कर रहे थे. लखनऊ ने शाहबाज अहमद को ओवर सौंपा. दिल्ली की ओर से स्ट्राइक पर मोहित थे. इस ओवर की पहली ही गेंद पर ऋषभ पंत ने स्टम्पिंग का मौका गंवा दिया. हालांकि इसके बाद LBW के लिए रिव्यू लिया, जो कि काम नहीं आ सका.
आशुतोष ने छक्का लगाकर दिलाई जीत
शाहबाज की पहली गेंद पर मोहित शर्मा रन नहीं ले पाए और दिल्ली ने यहां मैच भी गंवा दिया. इस ओवर की दूसरी गेंद पर शाहबाज ने सिंगल लिया और स्ट्राइक आशुतोष शर्मा को दे दी. आशुतोष ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली को मैच जिता दिया. उन्होंने इस मुकाबले में 31 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 66 रन बनाए. इस दौरान 5 चौके और 5 छक्के लगाए.
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल