भोपाल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में राजभाषा पत्रिका मंडल संवाद का विमोचन
भोपाल: आज दिनांक 25.03.25 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भोपाल में राजभाषा तिमाही प्रगति बैठक के अवसर पर राजभाषा पत्रिका मंडल संवाद के महिला सशक्तिकारण विशेषांक का विमोचन श्री देवाशीष त्रिपाठी , मंडल रेल प्रबंधक भोपाल द्वारा किया गया | बड़े गर्व की बात है कि इस वर्ष मराठा साम्राज्य की महारानी पुण्यश्लोका अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्मोत्सव (300वीं जयंती ) के उपलक्ष्य में मंडल संवाद का यह अंक उन्हें समर्पित किया गया |
श्री त्रिपाठी ने इसके लिए बड़ी प्रसन्नता जाहिर की और सभी उपस्थितों को यह अंक पढ़ने का आग्रह किया | उन्होंने सभी सदस्यों को कार्यालयीन कार्य हिंदी में करने और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित करने की अपील की | इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्रीमती रश्मि दिवाकर , अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेन्द्र बघेल उपस्थित थे | कार्यक्रम का सञ्चालन श्रीमती हर्षा मुसलगाँवकर , वरिष्ठ अनुवादक तथा आभार प्रदर्शन श्री प्रदीप कुंडलकर , प्रभारी राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया |
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई
‘नशे में सदन चला रहे हैं CM’, कांग्रेस और अकाली दल का बड़ा प्रहार
सिलेंडर महंगा, अब पेट्रोल की बारी: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा वार
पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सीएम, हादसे पर जताएंगे संवेदना
16 मई नहीं, नई तारीख का ऐलान, जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
2 पारियों में 160 रन, फिर 5 में सिर्फ 49—दिल्ली का स्टार बल्लेबाज संकट में