भूपेश बघेल के तीन मोबाइल फोन सीबीआई ने जब्त, 14 घंटे लंबी चली छापेमारी खत्म, छापेमारी के बाद बोले पूर्व सीएम 'सब साजिश'
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास और कार्यालय पर सीबीआई ने 14 घंटे तक छापेमारी की। छापेमारी रविवार सुबह शुरू हुई और देर रात खत्म हुई। इस दौरान आवास के बाहर बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
राजनीतिक साजिश का आरोप
छापे के बाद मीडिया से बात करते हुए भूपेश बघेल ने कहा, "यह पूरी कार्रवाई एक राजनीतिक साजिश है। असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि 15 दिन पहले ईडी ने भी उनके आवास पर छापेमारी की थी।महादेव सट्टा ऐप के मामले में भूपेश बघेल ने कहा, "हमने इस ऐप पर सबसे ज्यादा कार्रवाई की है। केंद्र सरकार से लुकआउट सर्कुलर जारी करने की अपील की, लेकिन सौरभ चंद्राकर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।"
मोदी के दौरे से जुड़े आरोप
घेल ने इस छापेमारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे से जोड़ा। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री 30 तारीख को आ रहे हैं। उनके भाषण के लिए कोई मुद्दा चाहिए, इसलिए यह कार्रवाई की गई।"
सीबीआई ने मोबाइल फोन जब्त किए
सीबीआई ने छापेमारी के दौरान बघेल के तीन मोबाइल फोन जब्त किए। उन्होंने कहा, "अगर मेरे आवास में कुछ भी मिलता है, तो इसकी जिम्मेदारी मेरी नहीं है। यह कार्रवाई सिर्फ मुझे परेशान करने के लिए की जा रही है।"
केंद्र सरकार पर हमला
भूपेश बघेल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की मजबूती भाजपा को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा, "पंजाब में हालात उनके खिलाफ जा रहे हैं। इसलिए मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है।" छापे के दौरान बघेल के कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर खड़े रहे। छापेमारी के बाद बघेल बाहर आए और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव