अगले 5 साल में राज्य बजट होगा दोगुना, कोई नया टैक्स नहीं होगा लागू, बोले सीएम मोहन
भोपाल: मप्र सरकार कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी। जनता की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। यह बात सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक निजी कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा, सरकार अपने संसाधनों का यथासंभव उपयोग करेगी और सरकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को सशक्त बनाया जाएगा, ताकि वे सरकार के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकें। इस कार्य में सरकार जो भी मदद कर सकती है, वह की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि जीआईएस की सफलता के लिए सीएम को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा कि भोपाल की प्राकृतिक संपदा और इसके प्राचीन इतिहास के प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
भोपाल को एक खूबसूरत महानगर बनाया जाएगा। विक्रमादित्य के सुशासन के प्रतीक के रूप में भोजपुर मंदिर रोड पर 'भोज द्वार' और इंदौर-उज्जैन रोड पर 'विक्रम द्वार' बनाया जाएगा। भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मध्य प्रदेश पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि हम विरासत से विकास की ओर बढ़ रहे हैं। अगले 5 वर्षों में हम प्रदेश के वार्षिक बजट को दोगुना करेंगे। हम कोई नया कर नहीं लगाएंगे बल्कि नागरिकों की आय बढ़ाकर अपने बजट को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीआईएस में दुनिया भर के उद्योगपति भोपाल आए। वे सभी भोपाल आकर खुश थे, क्योंकि यहाँ की झीलें, तालाब और संस्कृति जीवंत हैं, यह हमारी राजधानी है। उन्होंने कहा कि भोपाल देश का एकमात्र राजधानी क्षेत्र है, जहाँ मानव और बाघों के सह-अस्तित्व का अनूठा और बेजोड़ उदाहरण मौजूद है।
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि