कार्तिक आर्यन की नई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा' की रिलीज डेट सामने आई, जानें कब होगी रिलीज
भूल भुलैया 3 में कॉमेडी और और हॉरर का तड़का लगा चुके अभिनेता कार्तिक आर्यन जल्द ही बड़े पर्दे पर इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे। उनकी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बड़े पर्दे पर दस्तक देने की तैयारी में है। हाल ही में, फिल्म की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की पिछले साल दिसंबर में अनाउंसमेंट हुई थी। एक वीडियो के जरिए सिर्फ हिंट दिया गया था कि फिल्म 2026 को रिलीज होगी। अब आखिरकार तारीख से भी पर्दा हट गया है।
फिल्म की रिलीज डेट आउट
कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म प्यार के महीने में रिलीज होने वाली है जो कपल्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। जी हां, यह फिल्म वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 13 फरवरी 2026 को फिक्स की है। अभी तक फिल्म से कार्तिक आर्यन का लुक रिवील नहीं किया गया है।
क्या ये हीरोइन होंगी फिल्म का हिस्सा?
जब पिछले साल इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी, तब ऐसी चर्चा थी कि कार्तिक आर्यन के साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला लीड रोल निभाएंगी। हालांकि, लीड एक्ट्रेस की अनाउंसमेंट नहीं हुई। अब 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की रिलीज डेट से पर्दा हटते ही कार्तिक आर्यन ने श्रीलीला के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।
तस्वीर में कार्ति और श्रीलीला एक साथ बैठकर चाय का लुत्फ उठा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "तू मेरी जिंदगी है।" फोटो और कैप्शन से उन्होंने इशारों-इशारों में रिवील कर दिया है कि शायद श्रीलीला ही इस फिल्म की लीड हीरोइन हैं। हालांकि, खुलकर अभी तक मेकर्स या एक्टर ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। मालूम हो कि श्रीलीला अनुराग बसु की एक और फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं।
फिल्म के बारे में
पिछले साल जब फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी, तब अभिनेता ने कहा था कि रोम-कॉम उनका फेवरेट जॉनर है। वह इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड थे। धर्मा प्रोडक्शन और नमाह पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म का निर्देशन समीर विद्वंस कर रहे हैं जिन्होंने कार्तिक के साथ सत्यप्रेम की कथा का निर्देशन भी किया था।
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?