अस्पताल ने महिला को दो बार लेबर पैन के बाद लौटाया, तीसरी बार डिलीवरी के बाद नवजात की मौत
रतलाम: रतलाम में एक नवजात शिशु की जन्म लेते ही मौत हो गई. दरअसल, एक गर्भवती महिला को लेबर पैन के वक्त दो बार अस्पताल से लौटा दिया गया, जिसकी डिलीवरी के बाद उसके नवजात शिशु की मौत हो गई. अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि यह घटना 23 और 24 मार्च की रात सैलाना कस्बे से सामने आई, जहां तीसरी बार महिला को अस्पताल ले जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
सैलाना के उपमंडल मजिस्ट्रेट ने बताया कि 23 मार्च को सुबह 9 बजे सैलाना के कालिका माता मंदिर रोड के रहने वाले कृष्ण ग्वाला अपनी पत्नी नीतू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां नर्स ने उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि डिलीवरी दो-तीन दिन बाद होगी. रात एक बजे महिला को फिर से लेबर पैन हुआ. इसके बाद कृष्णा फिर से पत्नी को अस्पताल लेकर गया.
दूसरी बार भी भर्ती से किया मना
कृष्णा ने शिकायत करते हुए बताया कि दूसरी बार भी नर्स ने जांच के बाद नीतू को यह कहते हुए भर्ती करने से इनकार कर दिया कि डिलीवरी 15 घंटे बाद होगी. इसके बाद फिर से पति-पत्नी अपने घर लौट आए, जब महिला को तीसरी बार लेबर पैन हुआ. तो उसका पति उसे फिर से हाथ गाड़ी से अस्पताल ले जा रहा था. तभी रास्ते में सुबह 3 बजे उसकी डिलीवरी हो गई, लेकिन नवजात शिशु की मौत हो गई. इस दौरान उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें में वह अपनी पत्नी को ले जाते हुए नजर आ रहे हैं.
एक नर्स को किया सस्पेंड
मजिस्ट्रेट ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण ग्वाला ने बच्चे की मौत के लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है और कार्रवाई की मांग की है. इस घटना की गहन जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि NHM की संविदा नर्सिंग ऑफिसर की सर्विस भी खत्म कर दी गई हैं.
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?