बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 78 रन बनाकर दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के 5वें 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी
Babar Azam: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने मैच में बहुत ही शानदार बैटिंग की और 344 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान के लिए सुपर स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने अर्धशतक लगाया। इसी के साथ वह पाकिस्तानी टीम के लिए वनडे क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।
बाबर आजम ने लगाया अर्धशतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम ने सधी हुई बल्लेबाजी की। उन्होंने 83 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वह विलियम ओ रुर्के की गेंद पर आउट हुए। अर्धशतक जड़ते ही उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान की बराबरी कर ली है। दोनों ही बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट में 55-55 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं। पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा 93 फिफ्टी प्लस स्कोर इंजमाम उल हक ने बनाए हैं।
पाकिस्तान के 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज:
- इंजमाम उल हक- 93 बार.
- मोहम्मद युसुफ- 77 बार.
- सईद अनवर- 63 बार.
- जावेद मियांदाद- 58 बार.
- बाबर आजम- 55 बार.
- यूनिस खान- 55 बार.
मार्क चैपमैन ने लगाया अर्धशतक
न्यूजीलैंड की मैच में शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब विल यंग, निक केली और हेनरी निकोल्स बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। इसके बाद मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल और मुहम्मद अब्बास ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इन प्लेयर्स की वजह से ही न्यूजीलैंड की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। चैपमैन ने 111 गेंदों में 132 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा मिचेल ने 76 रनों का योगदान दिया। मुहम्मद अब्बास ने आखिरी ओवर्स में विस्फोटक अंदाज में 26 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम ने 344 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए इरफान खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना