चार शिशुओं का जन्म, दो की हालत नाजुक: महिला कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में भर्ती
कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक चौंकाने वाला और दुर्लभ मामला सामने आया, जब एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। यह अस्पताल के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया हो। इससे पहले, पिछले साल एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया था।डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों का जन्म समय से पहले, यानी गर्भावस्था के सातवें महीने में ऑपरेशन के जरिए कराया गया। चारों नवजातों का वजन 800 ग्राम से 1 किलो के बीच है, जो सामान्य से काफी कम माना जाता है। फिलहाल सभी बच्चों को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें वॉर्मर पर रखा गया है।डॉक्टर के अनुसार एक साथ तीन बच्चों का जन्म अब आम होता जा रहा है, लेकिन चार बच्चों का जन्म एक दुर्लभ घटना है। महिला जब पहली बार जांच के लिए अस्पताल आई थी, तब सोनोग्राफी में चार भ्रूणों की पुष्टि हो चुकी थी। सातवें महीने में प्रसव पीड़ा शुरू होने पर महिला को तत्काल इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इस प्रकार के मामलों में महिला और बच्चों दोनों की विशेष देखभाल जरूरी होती है। अस्पताल की टीम लगातार नवजातों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
एक साथ 11 बच्चों के जन्म का है रिकॉर्ड
गौरतलब है कि दुनिया में एक साथ सबसे ज्यादा बच्चों के जन्म का रिकॉर्ड 11 बच्चों का है, जो अमेरिका के इंडियाना की एक महिला ने एक साथ जन्म दिए थे। वहीं, पश्चिमी अफ्रीका की एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था, जिन्हें नोनुप्लेट्स कहा जाता है।
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा