वक्फ बिल का पोस्टर दिखाकर किया विरोध, मोती मस्जिद में वक्फ बिल के खिलाफ हुआ प्रदर्शन
भोपाल: शुक्रवार 11 अप्रैल को भोपाल की मोती मस्जिद पर वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। शहर भर से युवा पोस्टर लेकर प्रदर्शन में पहुंचे। सुरक्षा के लिए पुलिस और क्यूआरएफ अलर्ट पर रही।
इकबाल मैदान में प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदर्शन के बाद अब मध्य प्रदेश मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने वक्फ बिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कमेटी ने शुक्रवार की नमाज के बाद भोपाल के इकबाल मैदान में इकट्ठा होने का ऐलान किया था, लेकिन कमेटी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली।
वक्फ बिल को ना कहने के पोस्टर लेकर आए
एमपी मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने शहर की मोती मस्जिद के पास प्रदर्शन शुरू किया। जुमे की नमाज के बाद लोग प्रदर्शन के लिए जुटने लगे। वे हाथों में हैशटैग (#) के साथ वक्फ बिल को ना कहने के पोस्टर लेकर पहुंचे। कुछ वकील हाथों में संविधान की किताब लेकर पहुंचे।
कहते कुछ और करते कुछ और
प्रदर्शन में पहुंचे एक वकील ने कहा- वक्फ बिल पहले भी गरीबों के लिए था और अब भी है। आपने संसद में अमित शाह का बयान सुना होगा। जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई भी हिंदू वक्फ कमेटी में नहीं होगा, लेकिन बाद में उन्होंने बयान बदल दिया। वे कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं।
Counting Center Row: सिब्बल ने TMC की धमकी पर जताया विरोध
बंगाल चुनाव 2026: 200 पार सीटों के साथ जीत का ममता का भरोसा
ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा पर सवाल
अमित शाह से मिलेंगे सीएम, बिहार मंत्रिमंडल पर होगी बड़ी चर्चा
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, सैन्य बयान से हलचल तेज
मुरैना में अपराधियों का तांडव, घर पर फायरिंग की घटना
1.60 लाख करोड़ के बीमा लाभ से बिजली कर्मियों को बड़ा सहारा
एविएशन सेक्टर में बड़ा झटका, स्पिरिट एयरलाइंस का ऑपरेशन बंद
महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, मजबूत स्क्वॉड मैदान में