BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा विपक्ष पर आरोप लगाते हुए बोले- कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन केवल भ्रष्टाचार को छिपाना और कुछ नहीं...
भोपाल: बुधवार 16 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से झूठ, छल और धोखाधड़ी की राजनीति करती आई है। नेशनल हेराल्ड मामले पर उसका विरोध भी चोरी और अहंकार का बेहतरीन उदाहरण है। कांग्रेस को तकनीकी और कानूनी आधार पर न्यायालय में अपना पक्ष रखना चाहिए।
आंतरिक षड्यंत्र किसने रचा, कांग्रेस करे पता?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मैं कांग्रेस के मित्रों से पूछना चाहता हूं कि यदि ईडी की चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सैम पित्रोदा का नाम आया है तो उनके खिलाफ षड्यंत्र किसने रचा? चूंकि यह मामला मोदी सरकार के आने से पहले का है, इसलिए कांग्रेस पार्टी को इस मुद्दे पर राजनीति करने का कोई औचित्य नहीं है।
90 करोड़ का कर्जदार करोड़ों का मालिक बन गया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि तकनीकी दृष्टि से देखा जाए तो भारत के इतिहास में यह एक अजीब मामला है, जिसमें 90 करोड़ की देनदारी वाली कंपनी हजारों करोड़ की संपत्ति वाली कंपनी बन गई। इस कंपनी के 76 प्रतिशत शेयर यानी तीन-चौथाई सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास थे।
नेशनल हेराल्ड मामला कॉरपोरेट साजिश का नतीजा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार 1937 में शुरू हुआ था। उस समय यह नेहरू परिवार की संपत्ति नहीं थी। इसके 5000 शेयरधारक थे। इसके लिए कई लोगों ने योगदान दिया था। नेशनल हेराल्ड 2008 में बंद हो गया। तब कांग्रेस ने इस अखबार को 90 करोड़ का लोन दिया था।
संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना इनकी की पुरानी आदत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकारों का जब भी मन हुआ, उन्होंने संविधान पर हमला किया और उसमें संशोधन किया। कांग्रेस सरकार ने देश में लोकतंत्र की हत्या की। संवैधानिक संस्था होने के नाते संसद देश में कानून बनाती है।
नेशनल हेराल्ड कालेधन को सफेद करने का माध्यम
मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। देश में जनता की आवाज उठाने के लिए कई अखबार और चैनल आए। वे आज भी चल रहे हैं। ऐसे में जिस अखबार को कांग्रेस सरकार का पूरा आशीर्वाद प्राप्त था, वह क्यों नहीं चल पाया? यह अखबार अप्रत्यक्ष रूप से कालेधन को सफेद करने और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करने का माध्यम था।
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई