IPL 2025: पुराने रंग में दिखी मुंबई, लगातार दूसरी जीत से बढ़ा आत्मविश्वास
MI vs SRH: IPL का 33वां मुकाबला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन ही बना पाई। हैदराबाद ने मुंबई को जीत के लिए 163 रनों का टारगेट दिया था। मुंबई ने 19वें ओवर में ही 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई ने हैदराबाद को 4 विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत काफी स्लो रही। ट्रेविस हेड 28 रन, अभिषेक शर्मा 40 रन,नितीश कुमार रेड्डी 19 रन, हेनरिक क्लासेन 37 रन और अनिकेत वर्मा 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मुंबई की ओर से विल जैक्स को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले। ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को 1-1 विकेट मिला।
टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। रोहित शर्मा 26 रन, रयान रिकेल्टन 31 रन, विल जैक्स 36 रन, सूर्यकुमार यादव 26 रन और हार्दिक पंड्या 21 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 21 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। ईशान मलिंगा को 2 विकेट और हर्षल पटेल को 1 विकेट मिला।
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग बनी फैशन शो, रेड आउटफिट में सितारों का जलवा
बहनों के लिए खुशखबरी, मई में आएगी 1500 रुपए की अगली किस्त
दादा-पोते का प्यारा रिश्ता: राकेश रोशन की पोस्ट ने जीता दिल
ईरान का पलटवार: ट्रंप के दावे के बाद दी गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी
तेज आंधी के बावजूद पानी में उतारा गया क्रूज, जबलपुर हादसे में बड़ा खुलासा
गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, महंगाई ने फिर तोड़ी कमर
पाकिस्तान में ईंधन कीमतों में उछाल, नेपाल में राहत, भारत पर नजर
KPMG में बड़े पैमाने पर layoffs, advisory बिजनेस में सुस्ती का असर
दिल दहला देने वाली घटना: 16 का अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम पड़ा छोटा