IPL 2025: आखिरी पायदान पर मौजूद CSK के पास अब भी प्लेऑफ का रास्ता बचा है!
CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन अच्छा नहीं गया है और बहुत ही ज्यादा उतार-चढ़ाव वाला रहा है। बीच सीजन में ही टीम के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए और फिर उन्हें महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाना पड़ा। टीम कई प्लेयर्स को मौजूदा सीजन में आजमा चुकी है और कोई भी अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाया। टीम मौजूदा सीजन में 5 मुकाबले हार चुकी है। इसके बाद भी CSK की टीम के पास आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने का एक मौका है।
आखिरी पायदान पर है CSK
मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत हासिल की है और पांच मैच हारे हैं। चार अंकों के साथ उसका नेट रन रेट 1.276 है और वह प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है।
कम से कम 6 मैच तो जीतने ही होंगे
अभी मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के 7 मुकाबले बचे हुए हैं। अगर CSK को प्लेऑफ में जाने का ख्वाब पालना है, तो उसे अपने बाकी बचे मैचों में से कम से कम 6 मुकाबले जीतने होंगे, जिससे उसके कम से कम 16 अंक हो जाएं। इसके अलावा उसे टारगेट चेज करते समय कम ओवर्स में हासिल करना होगा और डिफेंड करते समय से ज्यादा रनों से मुकाबला अपने नाम करना होगा। तभी उसका नेट रन रेट बढ़ पाएगा। फिर उसके बाद उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने का एक चांस बन सकता है।
होम ग्राउंड में खेलने हैं तीन मैच
इसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा। अभी तक मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना सही टीम संयोजन नहीं तलाश कर पाई है। चेपॉक का ग्राउंड CSK का होम ग्राउंड और गढ़ रहा है। यहां CSK को हराना किसी भी टीम के लिए मुश्किल है, लेकिन मौजूदा सीजन में CSK ने यहां चार मुकाबले खेले हैं और जिसमें से तीन हारे हैं। अभी होम ग्राउंड पर उसके तीन मैच बचे हुए हैं। प्लेऑफ का रास्ता इन 3 मैचों में जीत दर्ज करके ही निकलेगा। क्योंकि यहां की परिस्थिति से टीम अच्छी तरह से वाकिफ है।
धोनी को दिखाना होगा पुराना कमाल
मौजूदा सीजन में अगर चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में कमाल दिखाना होगा। जिसके लिए वह जाने जाते हैं। पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वह फॉर्म में लौटने का संकेत दे चुके हैं। LSG के खिलाफ उन्होंने 11 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला।
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव