'इवारा' के नाम पर फिदा हुआ बॉलीवुड, अनुष्का ने किया कमेंट
अथिया शेट्टी और केएल राहुल के घर में खुशियां आई हैं. अथिया ने 24 मार्च को बेटी को जन्म दिया है. बेटी के जन्म के बाद से सभी लोग अथिया और केएल राहुल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. साथ ही वो नन्ही परी की झलक देखना चाहते थे. अब केएल राहुल ने बेटी के नाम के साथ उसकी हल्की सी झलक फैंस को दिखा दी है.
केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर बिटिया और अपनी पत्नी अथिया के साथ एक फोटो शेयर की है. फोटो में बेटी राहुल के कंधे पर लेटी नजर आ रही है. उसका चेहरा अभी नहीं दिखाया है. राहुल ने बेटी का नाम इवाहा रखा है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-हमारी बेबी गर्ल, हमारी सबकुछ, इवारा- भगवान का गिफ्ट.
अनुष्का शर्मा ने किया रिएक्ट
केएल राहुल के पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कमेंट किया है. उन्होंने फोटो पर हार्ट इमोजी पोस्ट की. मलाइका अरोड़ा ने हार्ट और नजर वाली इमोजी पोस्ट की. वहीं साउथ की क्वीन सामंथा रुथ प्रभु ने भी ढेर सारी हार्ट इमोजी पोस्ट की. शोभिता धुलिपाला ने लिखा- ये सबकुछ है. एक फैन ने लिखा- नाम बहुत प्यारा है सर.
केएल राहुल का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. कुछ ही मिनटों में इसे लाखों लोग लाइक कर चुके हैं. केएल राहुल आज अपना बर्थडे मना रहे हैं और उन्होंने बर्थडे पर ही फैंस को ये सरप्राइज दे दिया है. उनके पोस्ट पर कई लोग जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं. बता दें केएल राहुल और अथिया शेट्टी साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे.
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव