सुशासन तिहार के अंतर्गत शम्भूनाथ कश्यप के आवेदन का निराकरण: राशनकार्ड में परिवार के दो सदस्यों का नाम जोड़ने पर सरकार को दिया धन्यवाद
रायपुर : राज्य शासन के सुशासन तिहार से आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निवारण होने से जनसाधारण को बड़ा सम्बल मिल रहा है। बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत धुरागांव निवासी शम्भूनाथ कश्यप के परिवार में पहले केवल दो सदस्य माता समली कश्यप और वह स्वयं ही थे लेकिन तीन वर्ष पहले विवाह होने के बाद पत्नी महादई कश्यप और दो साल का बेटा प्रभात भी अब परिवार में सदस्य हैं। इन दोनों का नाम उन्हें प्रदत्त प्राथमिकता राशनकार्ड में शामिल नहीं था। इसे देखते हुए शम्भूनाथ ने राशनकार्ड में अपनी पत्नी और बेटे का नाम जुड़वाने के लिए सुशासन तिहार के अंतर्गत 11 अप्रैल को आवेदन ग्राम पंचायत में जमा किया था, उक्त आवेदन पर एक सप्ताह के भीतर ही कार्यवाही कर राशनकार्ड में नाम जोड़कर उसे नया राशनकार्ड प्रदान कर दिया गया। जिससे शम्भूनाथ काफी खुश है और सरकार को धन्यवाद देते हुए इसे संवेदनशील पहल निरूपित किया।
शम्भूनाथ कश्यप बताते हैं कि करीब डेढ़ एकड़ खेती जमीन पर खेती सहित मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। निर्धन परिवार होने के चलते उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से भी लाभान्वित किया गया है। वहीं माताजी समली को वृद्धावस्था पेंशन योजना से पेंशन मिल रही है। साथ ही पत्नी महादई कश्यप को महतारी वंदन योजनांतर्गत हर महीने एक हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान किया जा रहा है। जिससे परिवार के भरण-पोषण में काफी मदद मिल रही है। शम्भूनाथ इन जनकल्याणकारी योजनाओं से सहायता प्राप्त होने से सरकार के जनहितैषी नीतियों की प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार को साधुवाद देते हैं।
तीन चरणों में हो रहा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन
ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए गए हैं। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव