PBKS vs RCB: बेंगलुरु को घरेलू मैदान पर तीसरी शिकस्त, पंजाब की इस सीजन में 5वीं जीत
PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स ने सफलता के सिलसिले को जारी रखते हुए IPL 2025 में अपनी 5वीं जीत दर्ज कर ली है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को सिर्फ 14-14 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें एक बार फिर अपने मैदान पर बेंगलुरु की बल्लेबाजी एकदम फ्लॉप रही और सिर्फ 95 रन बना सकी. इसके जवाब में पंजाब ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया. पंजाब की जीत के स्टार युजवेंद्र चहल और नेहाल वढेरा रहे.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार 18 अप्रैल की शाम एक बार फिर बेंगलुरु के लिए अच्छी नहीं रही. 18 अप्रैल को ही 17 साल पहले 2008 में IPL का पहला मैच केला गया था. वो मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था और बेंगलुरु उसका हिस्सा थी. उस मैच में भी टीम की बल्लेबाजी एकदम फ्लॉप रही थी और सिर्फ 82 रन पर पारी निपट गई थी. इस बार स्थिति थोड़ी अलग थी लेकिन तारीख और टीम की बल्लेबाजी का हाल वही था.
चहल-यानसन ने बेंगलुरु को किया ध्वस्त
अपने घर में इस सीजन का तीसरा मैच खेल रही बेंगलुरु को लगातार तीसरी बार टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग के लिए उतरना पड़ा और 3 ओवर के अंदर ही उसके दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए. अर्शदीप सिंह (2/23) ने फिल सॉल्ट (4) और विराट कोहली (1) को आउट किया. इसके बाद तो विकेट की झड़ी लग गई. मार्को यानसन (2/10) और युजवेंद्र चहल (2/11) ने मिलकर बेंगलुरु के मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया और 4 विकेट लेने के साथ ही रन पर लगाम भी लगाई. अंत में मगर टिम डेविड (50 रन, 26 गेंद) ने मोर्चा संभाले रखा और आखिरी ओवर में लगातार 3 छक्के जड़कर IPL में अपना पहला अर्धशतक जमाया. इसकी मदद से बेंगलुरु ने 95 रन बनाए.
नेहाल वढ़ेरा ने दिलाई रोमांचक जीत
पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह (13) और प्रियांश आर्या (16) का आगाज भी अच्छा नहीं रहा और 4 ओवर के अंदर ही दोनों पवेलियन लौट गए. हालांकि पंजाब की शुरुआत फिर भी बेंगलुरु से तेज रही और टीम ने 7 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए थे. मगर 8वें ओवर में जॉश हेजलवुड (3/14) ने श्रेयस अय्यर (7) और जॉश इंग्लिस (14) के विकेट लेकर बेंगलुरु की वापसी करवा दी. यहां से मुकाबला मुश्किल लग रहा था लेकिन सुयश शर्मा के लगातार 2 ओवर में नेहाल वढेरा (33 रन, 19 गेंद) ने 2 छक्के और 2 चौके बटोरकर टीम की राह आसान कर दी. आखिरकार 12.1 ओवर में पंजाब ने ये लक्ष्य हासिल कर लिया.
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव