बोर्ड एग्जाम रिजल्ट मई में होंगे जारी, छात्रों की धड़कनें तेज
छत्तीसगढ़ के 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पूर्ण होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का काम पूरा हो चुका है। अब छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) परिणाम बनाने की तैयारी में जुट गया है। माशिमं के अधिकारियों के अनुसार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम एकसाथ जारी करने की तैयारी चल रही है। लाखों छात्र-छात्रों के अंक को माशिमं की गुप्त शाखा में कम्प्यूटर में फीड किया जा रहा है।
मई के दूसरे सप्ताह तक बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 5.70 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। माशिमं के उप सचिव जेके अग्रवाल ने बताया कि इस बार एकसाथ परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहे हैं। मई के दूसरे सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। परिणाम घोषित होने के बाद माशिमं के ऑफिशियल वेबसाइट पर डाल दिया जायेगा। जहां छात्र रोल नंबर से अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
मई के दूसरे सप्ताह में बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट
बोर्ड परीक्षाएं इस बार मार्च में आयोजित की गई थी, जिनमें करीब 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 5.70 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षाएं 28 मार्च तक आयोजित की गईं। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अप्रैल के पहले सप्ताह में ही शुरू हो गया था।
प्रदेशभर में कुल 36 सेंटर उत्तरपुस्तिकाओं के जांचने के लिए बनाए गए थे, जिनमें करीब 20 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। मूल्यांकन का काम पूरा होने के बाद माशिमं कार्यालय में अंकों की कापी भेजी जा चुकी है। अब रिजल्ट बनाने का काम किया जा रहा है।
खेलों में पदक विजेताओं को बोनस अंक
बोर्ड परीक्षा में खेल, स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस, साक्षरता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बोनस अंक दिए जाते हैं। यह बोनस अंक राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के आधार दिए जाते हैं। राज्य स्तर पर पदक जीतने पर 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर के लिए 15 अंक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए 20 अंक बोनस के रूप में प्रदान करने का नियम है।
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव