मध्य प्रदेश स्पेसटेक नीति के तहत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुसंधान के लिए केंद्र स्थापित किया जाएगा, कॉन्क्लेव में पेश होगी रूपरेखा
इंदौर: इंदौर में 27 अप्रैल को होने वाले आईटी कॉन्क्लेव के दौरान आईटी सेक्टर से जुड़ी चार कंपनियों का उद्घाटन और कुछ कंपनियों का शिलान्यास होगा। इस कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। इसमें प्रदेश में स्पेसटेक पॉलिसी, एवीजीसी लैब, ड्रोन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और साइबर सिक्योरिटी सेंटर्स की घोषणा की जाएगी।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड इंदौर के सिंहासा आईटी पार्क में एमपीआरडीसी के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का बड़ा सेंटर खोल रहा है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर भी बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। जबलपुर आईटी पार्क में 25 करोड़ की लागत से बिल्डिंग बनाई गई है। इसमें आईटी से जुड़ी संस्थाओं को जगह दी जाएगी। इससे 500 आईटी प्रोफेशनल्स को रोजगार मिलेगा। इस बिल्डिंग का वर्चुअली उद्घाटन किया जाएगा।
कास्ट एनएक्स प्राइवेट लिमिटेड का स्टार्टअप पांच साल से देवास में काम कर रहा है। यह कंपनी अपनी सर्विस का विस्तार भी कर रही है। जिसकी शुरुआत कॉन्क्लेव में की जाएगी। इसके अलावा टेक्नोलॉजी, इनोवेशन हब और बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर चलाने वाली आईआईटी इंदौर की दृष्टि फाउंडेशन सिंहासा आईटी पार्क में 120 सीटर इनक्यूबेशन सेंटर बना रही है। इसे सात साल तक इक्विटी शेयरिंग के आधार पर संचालित किया जाएगा। इसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री करेंगे। आईटी विभाग के नोडल अधिकारी द्वारकेश सराफ ने बताया कि मध्य प्रदेश स्पेसटेक पॉलिसी के तहत स्पेस टेक्नोलॉजी और रिसर्च के लिए सेंटर भी बनाया जाएगा। कॉन्क्लेव में इसकी रूपरेखा पेश की जाएगी। एमपी ड्रोन पॉलिसी के तहत ड्रोन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जानी है। इस पर भी चर्चा होगी। कॉन्क्लेव इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा।
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?