अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकी, रुबीना दिलैक ने दिया करारा जवाब
टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला को कथित तौर पर एक सोशल मीडिया यूजर ने जान से मारने की धमकी दी है। यूजर ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का हिस्सा होने का दावा किया। यह धमकी उनकी पत्नी रुबीना दिलैक और आसिम रियाज के बीच हुए झगड़े के बाद मिली है। अब अभिनेत्री ने इस धमकी पर प्रतिक्रिया दी और धमकी देने वालों को चेतावनी देते हुए उनके व्यवहार की आलोचना की है।
रुबीना दिलैक ने दी चेतावनी
अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने उनके पति अभिनव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज का सक्रीनशॉट शेयर किया है। कथित तौर पर यूजर आसिम रियाज का प्रशंसक है। उन्होंने उसके व्यवहार की आलोचना करते हुए गुस्से में लिखा, ‘मेरी खामोशी मेरी कमजोरी नहीं है! मेरे धैर्य की परीक्षा मत लो।’ अभिनव ने भी एक ऐसे ही मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह सब एक शो में असहमति के लिए है।’
अभिनव को मिली जान से मारने की धमकी
रिपोर्ट के मुताबिक शो ‘बैटलग्राउंड’ में अभिनव की पत्नी रुबीना और रैपर आसिम के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद कथित तौर पर उनके पति अभिनत को जान से मारने की धमकी दी गई। आसिम और रुबिना के इस एपिसोड के सामने आने के बाद अभिनव को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया। उन्हें सलमान खान के घर पर हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना का हवाला देते हुए धमकी दी गई।
अभिनव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट और वीडियो की एक सीरीज शेयर की, जिसमें यह दिखाई दे रहा था कि यह धमकी भरा संदेश अंकुश गुप्ता नाम के एक यूजर द्वारा इंस्टाग्राम पर भेजा गया था।
यूजर ने क्या लिखा था?
धमकी भरे संदेश में लिखा था, ‘मैं लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से हूं। मुझे तुम्हारा पता मालूम है। क्या मुझे आना चाहिए? जैसे सलमान खान को गोली मारी गई थी, मैं तुम्हारे घर आऊंगा और तुम्हें एके-47 से गोली मार दूंगा। इसे अपनी अंतिम चेतावनी समझो। आसिम के बारे में कुछ भी कहो, और तुम्हारा नाम सूची में चला जाएगा। लॉरेंस बिश्नोई आसिम के साथ खड़े हैं।’
कैसे शुरू हुआ विवाद?
रुबीना और आसिम के बीच तनाव 'बैटलग्राउंड' शो के दौरान शुरू हुआ। इस शो में दोनों पैनलिस्ट के तौर पर मौजूद थे। शो में दोनों के बीच कई बार बहस हुई। आसिम ने बार-बार रुबीना के अधिकार पर सवाल उठाए और एक मौके पर कथित तौर पर ऑन-कैमरा उन्हें अपमानित भी किया। जब एक फैन ने अभिनव से आसिम के रवैये पर टिप्पणी करने को कहा तो अभिनव ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘इंजेक्शन से भरे शरीर, दिमाग की कमी और खराब रवैया फिटनेस की निशानी नहीं है।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में एक और पैनलिस्ट अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) के साथ भी आसिम की तीखी बहस हुई, जिसके बाद असीम को शो से हटा दिया गया। हालांकि, असीम ने सोशल मीडिया पर इन खबरों को खारिज करते हुए लिखा, ‘मुझे शो से नहीं निकाला गया, मैंने खुद ही शो छोड़ा है।’
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़