एमपी की IAS नेहा मीना को पीएम मोदी ने सौंपा एक्सीलेंस अवॉर्ड
भोपाल: यूं तो मध्य प्रदेश के 55 जिलों में से 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ में है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब महिला आईएएस को इतनी अधिक संख्या में कलेक्टर सौंपी गई है। आज सिविल सर्विस डे पर झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को पीएम मोदी के हाथों सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें अच्छे कामों की वजह से मिला है। इनमें सबसे ऊपर नाम नेहा मीना का है। प्रदेश की आदिवासी बाहुल्य झाबुआ यूं काफी पिछड़ माना जाता है, लेकिन यहां की कलेक्टर नेहा मीना ने ऐसा बीड़ा उठाया है कि जिले की तस्वीर बदल गई। इसी के चलते नेहा को आईएएस को दिए जाने वाले सर्वोच्च पुरस्कार पीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया है।
यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि
नेहा मीना ने कहा कि हमारे जिले के लिए यह उपलब्धि है कि इस सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने बताया कि झाबुआ में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चिह्नित सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार को लेकर कार्य किया है। इस कार्य के चलते प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया हैं।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना