शहडोल हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदली, एक्सीडेंट में 4 लोगों की जान गई
शहडोल: जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है. जिसमें बरातियों से भरी एक पिकअप वाहन की टक्कर बाइक से ऐसी हुई कि पिकअप पलट गया. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है. तो वहीं कई लोग घायल हैं.
एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत
घटना शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र की है, जहां करौंदिया गड़ा रोड पर यह बड़ा एक्सीडेंट हुआ है. जिसमें एक तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही थी, जो बारातियों से भरे पिकअप वाहन से टकरा गई. टक्कर ऐसी हुई की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए शहडोल जिला अस्पताल रेफर किया गया है. करीब 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.
बरात लेकर लौट रही थी पिकअप
बताया जा रहा है कि यह पिकअप वाहन सीधी जिले के बहेरा डोल के मझौली से बारात लेकर लौट रही थी, जो की देवलोंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव जा रही थी. ये बारात बैगा समाज के एक परिवार की थी. जहां लौटते समय करौंदिया गड़ा रोड पर बाइक से टकराने के बाद पिकअप और बाइक का एक्सीडेंट हुआ है. इस घटना के बाद करौंदिया गांव और मझौली क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही देवलोंद थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल पास के ही अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव का कहना है कि "हादसे में चार लोगों की मौत और कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. मामले में कार्रवाई की जा रही है."
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार