मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर हमला बोला, कह- समय आ गया है कि कांग्रेस को अपना चुनाव चिन्ह हाथ से बदलकर लुंगी कर लेना चाहिए
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने धेमाजी और तिनसुकिया जिलों में एनडीए उम्मीदवारों के लिए पंचायत चुनाव अभियान की शुरुआत की। सोमवार को धेमाजी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस को अब अपना चुनाव चिन्ह 'हाथ' छोड़कर 'लुंगी' कर लेना चाहिए।" उन्होंने यह टिप्पणी कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व की आलोचना के तौर पर की।
कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए
मीडिया के मुताबिक, सरमा का यह बयान कांग्रेस के खिलाफ उनकी चल रही आलोचना का हिस्सा है। वह पहले भी कई मौकों पर कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर सवाल उठा चुके हैं। इस बार उनका यह तंज कांग्रेस के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है, खासकर तब जब देश में लोकसभा चुनाव 2024 की चर्चाएं जोरों पर हैं।
एक्स पर पोस्ट किया
हिमंत ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कांग्रेस का चुनाव चिन्ह 'हाथ' नहीं बल्कि 'लुंगी' होना चाहिए!" इस पोस्ट के साथ उन्होंने भाजपा असम इकाई को टैग किया और एक तस्वीर भी शेयर की। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं
इस बयान पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह विवादित बयान राजनीतिक हलकों में बहस का विषय बनेगा।
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार