मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 2 मई को सम्पूर्ण प्रदेश में 'लाड़ली लक्ष्मी उत्सव' का आयोजन किया जाएगा
भोपाल: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 2 मई 2025 को पूरे प्रदेश में जिला, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में 'लाड़ली लक्ष्मी उत्सव' उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, लाड़ली बालिकाएं, उनके अभिभावक, लाड़ली क्लब अध्यक्ष और सदस्य सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के प्रति मध्यप्रदेश सरकार की समर्पित सोच का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि हर बेटी को सम्मान, शिक्षा और स्वावलंबन के अवसर मिलें।
लाड़ली लक्ष्मी उत्सव उनमें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा। उन्होंने प्रत्येक जिले और निकाय स्तर पर कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सशक्तिकरण का वातावरण बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी उत्सव महज एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक साझा संकल्प है। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का संचालन लाड़ली बालिकाओं द्वारा स्वयं किया जाएगा। इसमें कन्या-पूजन, दीप प्रज्वलन, लाड़ली बालिकाओं द्वारा प्रेरक भाषण और अपराजिता कार्यक्रम के तहत मार्शल आर्ट प्रदर्शन जैसे विशेष कार्यक्रम शामिल हैं।
इस महोत्सव के माध्यम से जिला, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं और लाड़ली लक्ष्मी अनुकूल पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा "एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम" अभियान में जनप्रतिनिधियों और बालिकाओं द्वारा पौधारोपण भी किया जाएगा। साथ ही लाड़ली बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में लाड़ली क्लब की सदस्य बालिकाएं अपने अनुभव भी साझा करेंगी।
सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य