संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ को एक साल पूरे, ताहा शाह ने दिया खास संदेश
'हीरामंडीः द डायमंड बाजार' सीरीज को 1 मई पूरे रिलीज हुए पूरे एक साल हो जाएगा। यह संजय लीला भंसाली की पहली निर्मित और निर्देशित वेब सीरीज है। यह सीरीज ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान लाहौर में हीरा मंडी के रेड-लाइट जिले के तवायफ के जीवन पर आधारित है।
ताहा शाह बदुशा का इंस्टाग्राम पोस्ट
सीरीज में नवाब ताजदार बलोच का किरदार निभा चुके ताहा शाह बदुशा ने इंस्टाग्राम पर हीरामंडी का एक शानदार वीडियो शेयर किया, जिसमें बिब्बोजान के अलावा पूरी स्टारकास्ट नजर आई। इस वीडियो को देखकर सीरीज के सभी फैंस की यादें ताजा हो गईं। इस वीडियो के साथ ताहा ने कैप्शन में लिखा, 'एक साल बाद भी हीरामंडी का नूर उतना ही रोशन है। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के एक साल पूरे होने का जश्न।'
ताहा की पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन
हीरामंडी सीरीज काफी सफल रही और अब इसका दूसरा पार्ट भी आएगा, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। वहीं फैंस ने हीरामंडी के इस वीडियो पर कई कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, 'एक बार देख लीजिए दीवाना बना दीजिए', एक और यूजर ने लिखा, 'इसे देखना एक ट्रीट है, मैं इस सीरीज के 5 या 8 सीजन देख चुका हूं, लेकिन इसका केवल एक और सीजन है, जिसे हम देखना चाहेंगे? कम से कम हीरामंडी के 4 सीजन तो बनाइए, जिसमें ताजदार भी हों', एक और यूजर ने लिखा, 'पूरी दुनिया में सबसे अच्छी सीरीज', एक और यूजर ने लिखा, 'वह श्रृंखला जिसने हमें ताजदार आका ताहा दिया', एक और यूजर ने लिखा, 'हमें हीरामंडी, ताजदार और आप ताहा देने के लिए संजय सर को बहुत-बहुत धन्यवाद', एक और यूजर ने लिखा, 'ताजदार हमेशा भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित और पसंदीदा पात्रों में से एक रहेगा',एक और यूजर ने लिखा, 'मेरी नजर में ताजदार का किरदार सबसे अच्छा है', एक और यूजर ने लिखा, 'मैं दोहराता हूं कि ताजदार के चरित्र के साथ कोई भी न्याय नहीं कर सकता था सिवाय आपके, ताहा।'
हीरामंडी स्टार कास्ट
मनीषा कोइराला ने मल्लिकाजान का किरदार निभाया। सोनाक्षी सिन्हा ने दो किरदार निभाए - फरदीन और रेहाना। अदिति राव हैदरी ने सीरीज में बिब्बोजान का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीता। ऋचा चड्ढा ने लज्जो का किरदार निभाया। संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल ने आलमजेब का किरदार निभाया। हालांकि, इस सीरीज में शर्मिन को अपने अभिनय के लिए कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। संजीदा शेख ने वहीदा का किरदार बखूबी निभाया। इन सभी के अलावा शेखर सुमन ने जुल्फिकार का किरदार निभाया। अध्ययन सुमन ने जोरावर, ताहा शाह बदुशा ने नवाब ताजदार बलोच का किरदार निभाया।
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव