सुशासन तिहार की चमक, क्रेडा ने लौटाई गांवों की रौनक
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगो की मांग, शिकायत और समस्या संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने और योजनाओं तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सहित धमतरी जिले में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों की अधिकांश आवेदनों पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न विभागों सहित क्रेडा को मिले हाई मास्ट लाईट सुधार के संबंध में दो आवेदन, सोलर पम्प में सुधार करने संबंधी दो आवेदन सहित ड्यूल पम्प के खराब गेट वॉल्व बदलने जैसे आवेदनों का निराकरण किया गया।
सुशासन तिहार में धमतरी विकासखण्ड के ग्राम डांगीमाचा के कमलेश्वर उईके ने गांव में लगे जल जीवन मिशन के तहत सोलर ड्यूल पम्प के खराब गेट वॉल्व को बदलने संबंधी आवेदन दिया था। इस पर विभागीय मैदानी अमले द्वारा सोलर ड्यूल पम्प का निरीक्षण कर तत्काल संयंत्र सुधार किया गया और अब सोलर ड्यूल पम्प क्रियाशील हो गया। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। वहीं ग्राम किशनपुरी के पांचूराम ने भी गांव में लगे सोलर हाईमास्ट लाईन को सुधारने के लिए आवेदन किया। क्रेडा विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने संयंत्र में खराब बैटरियों और लाईट के स्थान पर नये सामग्री बदलकर पूरी तरह क्रियाशील कर दिया है, जिससे ग्रामीणों को सोलर हाईमास्ट के माध्यम से रात के समय में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है।
इसके साथ ही कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पचपेड़ी के लोमश कुमार साहू, चर्रा के तिलक राम ध्रुव, अैर गिरौद के गजेन्द्र कुमार साहू ने भी सोलर पंप और सोलर हाईमास्ट लाईट की मरम्मत के संबंध में सुशासन तिहार में आवेदन दिया। क्रेडा विभाग द्वारा सभी आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही की गई। हितग्राहियों ने खुश होकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि सुशासन तिहार में उनके आवेदनों का तत्काल निराकरण कर दिया गया है। वे कहते हैं कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि आवेदनों का इतना जल्द निराकरण हो जाएगा।
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव