सड़क हादसा: आंधी के कारण पलटी कार, महिला सरपंच सहित तीन की जान गई
पन्ना: पहाड़ी खेड़ा मार्ग पर ग्राम हीरापुर के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज आंधी की वजह से अचानक तेज रफ्तार कार पलट गई. हादसे में कार में सवार 6 लोगों में से तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया है. मृतकों में एक महिला सरपंच शामिल है.
आंधी के चलते हुआ हादसा
हादसा पन्ना जिला केंद्र से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित पन्ना पहाड़ी खेड़ा मार्ग पर सोमवार को लगभग 4:30 बजे हुआ. जिसमें कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में एक महिला बृजपुर की सरपंच बताई जा रही है. बृजपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि, ''कार में 6 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. बृजपुर और पहाड़ी खेड़ा के बीच ग्राम हीरापुर के पास तेज आंधी की वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क के किनारे पलट गई.''
बृजपुर की महिला सरपंच की मौत
हादसे में बृजपुर की सरपंच सिया रानी अहिरवार (उम्र 52 वर्ष) एवं उनके रिश्तेदार कलावती अहिरवार (उम्र 30 वर्ष) और घनश्याम अहिरवार (उम्र 50 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रात होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जो अब मंगलवार सुबह होगा.
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव