सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर झाबुआ में भी हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद
उज्जैन: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच मध्य प्रदेश के झाबुआ में भी हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। इसके लिए जिला मुख्यालय से महज 4 किमी दूर ग्राम गोपालपुरा में स्थित हवाई पट्टी के विस्तार के लिए करीब 52 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल इस हवाई पट्टी पर वीआईपी दौरे के दौरान हेलीकॉप्टर उतरते हैं। चूंकि हवाई पट्टी की लंबाई महज 792 मीटर है। इसलिए यहां बड़े विमान नहीं उतारे जा सकते। इसके लिए रनवे की लंबाई बढ़ानी पड़ेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। इसमें रनवे की लंबाई 2600 मीटर होगी। साथ ही अधोसंरचना के तौर पर एयरक्राफ्ट हैंगर, कंट्रोल रूम, विद्युतीकरण और बाउंड्रीवाल का निर्माण प्रस्तावित है।
वन विभाग से ली जाएगी जमीन
रनवे की लंबाई के लिए अतिरिक्त जमीन की जरूरत होगी। इसके लिए वन विभाग से अनुमति लेकर जमीन हस्तांतरित करनी होगी। क्योंकि, रनवे के विस्तार के लिए आवश्यक भूमि वन विभाग के अधीन है।
हवाई पट्टी के विस्तार से लाभ
उज्जैन सिंहस्थ के दौरान इंदौर एयरपोर्ट पर यातायात काफी बढ़ जाएगा। ऐसे में झाबुआ की हवाई पट्टी के विस्तार से यहां छोटे विमान उतारे जा सकेंगे। तब तीर्थयात्री और पर्यटक सड़क मार्ग से सीधे उज्जैन जा सकेंगे। खास बात यह है कि झाबुआ की हवाई पट्टी का नाम पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा में भी शामिल है।
35 साल पहले हुआ निर्माण
लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार झाबुआ के गोपालपुरा में हवाई पट्टी का निर्माण 35 साल पहले वर्ष 1989-90 में हुआ था। वर्तमान में वीआईपी दौरे के दौरान यहां हेलीकॉप्टर उतरते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ दौरे के दौरान दो बार यहां हेलीकॉप्टर से उतरे थे।
विमानन प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना विफल
गोपालपुरा में विमानन प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना थी। इसके लिए वर्ष 2006-07 में एयरोस्पेस एकेडमी ऑफ सेंट्रल इंडिया और राज्य सरकार के बीच अनुबंध भी हुआ था। इसके तहत हवाई पट्टी को 10 साल के लिए लीज पर दिया गया था। हालांकि, मामला आगे नहीं बढ़ सका और बाद में अनुबंध भी निरस्त कर दिया गया।
हवाई पट्टी के विस्तार के लिए प्रस्ताव भेजा
झाबुआ लोक निर्माण विभाग के ईई आरिफ मोहम्मद गौरी का कहना है कि झाबुआ के गोपालपुरा स्थित हवाई पट्टी के विस्तार के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। यह जिले के विकास और पर्यटन दोनों ही दृष्टि से बेहतर होगा।
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव