बड़ी अपडेट! सांची दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी- 7 मई से बढ़ेंगे दाम
भोपाल: भोपाल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मदर डेयरी, अमूल के बाद अब सांची दूध भी महंगा हो गया है. सांची दूध के रेट में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इसके मुताबिक अब फुल क्रीम दूध 67 रुपए प्रति लीटर मिलेगा. ये बढ़ी हुई कीमतें बुधवार 7 मई से लागू होंगी। जानकारी के मुताबिक ये मूल्य वृद्धि सांची की सभी प्रमुख दूध किस्मों जैसे टोंड, डबल टोंड, स्टैंडर्ड और फुल क्रीम दूध पर लागू होगी. उपभोक्ताओं को दूध के पैकेट पर नई दरें दिखेंगी. यहां आपको बता दें कि मदर डेयरी का दूध 30 अप्रैल से महंगा हो गया था, जबकि अमूल दूध के दाम में 1 मई को बढ़ोतरी की गई थी।
अब ये होंगी सांची दूध की दरें
सांची दूध के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, अब 1 लीटर फुल क्रीम गोल्ड दूध 67 रुपए में मिलेगा. ये नई कीमतें 7 मई से लागू होंगी. फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 500 एमएल के लिए 34 रुपए हो गया है, जो पहले 33 रुपए था. स्टैंडर्ड मिल्क (शक्ति) 500 एमएल का 31 रुपए हो गया है, जो पहले 30 रुपए था। टोन्ड मिल्क (फ्रेश) 500 एमएल का 28 रुपए हो गया है, जो पहले 27 रुपए था। डबल टोन्ड मिल्क (स्मार्ट) 500 एमएल का 26 रुपए हो गया है, जो पहले 25 रुपए था। टी मिल्क अब 1 लीटर 60 रुपए में मिलेगा, जो पहले 58 रुपए था। यह जानकारी भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने जारी की है।
दरों में बढ़ोतरी की वजहें
संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक कच्चे दूध की खरीद कीमतों में बढ़ोतरी, पशु आहार की कीमतों में बढ़ोतरी और परिवहन लागत में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। साथ ही बताया गया कि किसानों को उचित मूल्य दिलाने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी हो गया था।
पांच दिन पहले बढ़े थे अमूल दूध के रेट:
इससे पहले अमूल दूध के दामों में भी बढ़ोतरी की जा चुकी है। दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी, जिसे 1 मई 2025 से लागू किया गया था। ये बढ़ी हुई कीमतें अमूल के सभी दूध उत्पादों पर लागू की गईं।
कीमतों में बढ़ोतरी के लिए ये बताई गई वजह
अमूल ने इस बढ़ोतरी की वजह कच्चे माल की बढ़ती कीमत बताई थी। कंपनी ने कहा कि इस कीमत बढ़ोतरी के बाद अमूल दूध उपभोक्ताओं को अब 2 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। ये कीमतें देशभर के बाजारों में लागू की गईं और सभी अमूल दूध उत्पादों की नई कीमतें 1 मई से प्रभावी हो गईं। बढ़ती कीमतों से आम लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है, जो पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबे हुए हैं।
मदर डेयरी ने सबसे पहले दूध के रेट बढ़ाए
मदर डेयरी ने दूध के रेट बढ़ाने की शुरुआत की। मदर डेयरी ने सबसे पहले 30 अप्रैल से दूध के रेट बढ़ाए थे। उन्होंने भी दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे। मदर डेयरी ने भी दूध के रेट बढ़ाने के पीछे कच्चे माल की बढ़ती कीमत को वजह बताया था। इसके बाद अमूल ने भी यही वजह बताते हुए रेट बढ़ा दिए। हालांकि, यह वृद्धि अमूल के लिए एक चुनौती साबित हो सकती है, खासकर दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में दूध की आपूर्ति करने वाले प्रमुख ब्रांडों की ओर से।
ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, सलीम डोला ‘हमजा’ बनकर विदेश में सक्रिय
फडणवीस बोले—मराठी सीखें सभी, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा नहीं
महंगाई पर कांग्रेस का हमला तेज, LPG दाम बढ़ने पर उठाए सवाल
60 दिन के युद्ध कानून पर अमेरिका में बवाल, ईरान संघर्ष ने बढ़ाया टकराव
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग बनी फैशन शो, रेड आउटफिट में सितारों का जलवा
प्री-मानसून एक्टिव, इन दिनों देश के कई हिस्सों में होगी जोरदार बारिश
बहनों के लिए खुशखबरी, मई में आएगी 1500 रुपए की अगली किस्त
दादा-पोते का प्यारा रिश्ता: राकेश रोशन की पोस्ट ने जीता दिल
ईरान का पलटवार: ट्रंप के दावे के बाद दी गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी