समाधान शिविर में चांदनी को मिला श्रवण यंत्र का सहारा, अब शिक्षा की राह में नहीं कोई बाधा
Gaurela-Pendra-Marwahi: सुनने की समस्या से पीड़ित मरवाही जिले के लरकेनी ग्राम पंचायत की कक्षा 8वीं की छात्रा चांदनी रैदास अब नई उम्मीद के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख रही है। सुखीलाल की बेटी चांदनी ने समाधान शिविर निमधा में श्रवण यंत्र के लिए आवेदन दिया था। समाज कल्याण विभाग ने उसकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए विशेष प्राथमिकता देते हुए तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। अब चांदनी साफ सुन पा रही है, जिससे न सिर्फ उसकी पढ़ाई आसान हुई है, बल्कि उसके जीवन में एक नया आत्मविश्वास भी आया है।
चांदनी के परिजन इस मदद से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, अब हमारी बेटी बिना किसी रुकावट के पढ़ाई कर सकेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का सुशासन तिहार और समाधान शिविर हमारे लिए वरदान साबित हुआ है। यह घटना न सिर्फ सरकार की संवेदनशीलता का उदाहरण है, बल्कि यह भी बताती है कि सही समय पर की गई मदद किसी के जीवन की दिशा बदल सकती है। श्रवण यंत्र प्राप्त कर उन्होंने विधायक श्री प्रणव कुमार मरपाची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा एवं उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह तथा कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के प्रति आभार व्यक्त किया।
ऊर्जा संरक्षण और सादगी जीवन का आधार- वन मंत्री केदार कश्यप
सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
कौशल विकास गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग से युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार : मंत्री टेटवाल
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत
आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा दो बोलेरो कैम्पर वाहन का प्रदाय एवं बाघ का किया अंगीकरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा
78 साल बाद गारपा गांव में हुआ उजाला, दुर्गम वनांचल तक पहुँची बिजली
न्यूजीलैंड के विशेषज्ञों ने साझा की शहद प्रसंस्करण और विपणन की आधुनिक तकनीकें