गुलजार हाउस बना गैस चैंबर, शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने ली 17 जानें
हैदराबाद में रविवार सुबह एक गुलजार हाउस नामक इमारत भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। इस घटना में 17 लोगों की जान चली गई है। मृतकों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण इस इमारत में आग लगी।
दरअसल, ये हादसा ऐसे समय पर हुआ जब इस बिल्डिंग में एक समारोह चल रहा था, जिसमें स्कूल और कॉलेज के बच्चे भी उपस्थित थे। गर्मियों की छुट्टियों के कारण लोग यहां पर एकत्र हुए थे। जैसे ही इस इमारत में आग लगी किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि इस इमारत में केवल एक ही प्रवेश का रास्ता था, इस कारण इस भयावह स्थिति में वह निकलने के लिए नकाफी साबित हुआ।
हादसे में कैसे चली गई इतने लोगों की जान?
बताया जा रहा है कि रविवार तड़के सुबह इस इमारत में आग लग गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इमारत में एक ही प्रवेश द्वार होने के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। यही वजह है कि समय से आग्निशमन के कर्मचारी इमारत के भीतर नहीं दाखिल हो सके।
पुलिस के अनुसार, जब अग्निशमन के अधिकारी इस इमारत में पहुंचे तो उस वक्त तक कई लोग बेहोश हो चुके थे। बताया जा रहा है कि जहां पर ये आग लगी थी वहां पर केवल एक संकरा रास्ता था।
वोल्टेज के उतार चढ़ाव के कारण लगी आग?
कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि आग बुझाने के दौरान दमकल की गाड़ियों में पानी भी खत्म हो गया। हालांकि, इस बात का एक अधिकारी ने खंडन किया है। अधिकारी ने बताया कि हर दमकल की गाड़ी में 4500 लीटर के करीब पानी होता है।
दुकानदारों का कहना है कि आग लगने की मुख्य वजह वोल्टेज का उतार चढ़ाव है। गुलजार हाउस के ग्राउंड फ्लोर पर कई दुकानें हैं। एक दुकानदार ने बताया कि इससे पहले भी आग लगने की तीन घटनाएं हो चुकी हैं।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल