धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का हो बेहतर क्रियान्वयन: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
रायपुर : आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने सोमवार को जशपुर जिला के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पक्के मकान, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आश्रम छात्रावास के निर्माण कार्य, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका मूलक गतिविधियों सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, उप सचिव बी. के. राजपूत सहित आदिवासी विकास विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रमुख सचिव बोरा ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहट में आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकता, सहायिका और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने और जल जीवन मिशन के तहत सभी बसाहट तक पेयजल की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के छात्रावास-आश्रम में चल रहे निर्माण कार्य को जून तक किसी भी स्थिति में पूरा करने के लिए कहा है।
कलेक्टर रोहित व्यास ने बैठक में बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा और उनकी जरूरतों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में जल संरक्षण संवर्धन के लिए जल जागृति अभियान चलाया जा रहा हैं और जल को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने की पहल की जा रही है। सभी शासकीय और अशासकीय भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है।
प्रमुख सचिव ने पीएम जनमन योजना और केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले के चिन्हांकित 417 ग्राम पंचायतों में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के तहत् 25 प्रकार की योजना का लाभ गांव, कस्बों तक पहुंचाने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जल आपूर्ति, बिजली की सुविधा, दूरस्थ अंचलों और बसाहटो तक सौर सुजला योजना, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड, जन-धन बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम मातृत्व वंदन योजना, राशनकार्ड का लाभ सभी परिवारों को देने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव बोरा ने कहा कि जशपुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जिला है। यहां पर पर्यटन के तहत पर्यटकों के लिए होम स्टे की सुविधा भी दी जा सकती है, इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों में जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही उद्यान विभाग और कृषि विभाग की योजनाओं के तहत सब्जियों के बीज, मछली पालन, खेती की आधुनिक पद्धति सहित योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा। बोरा ने बताया कि आश्रम छात्रावास के बच्चों को छात्रवृत्ति देने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों को समय से पहले छात्रवृत्ति मिल सके।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल