तेलंगाना से बिहार तक: देवर-भाभी ने कैसे रची ₹792 करोड़ की ठगी की साजिश?
तेलंगाना के हैदराबाद से ठगी का मामला सामने आया है. ये कोई छेटी-मोटी नहीं, 4000 करोड़ की ठगी है. ठगी करने वाले देवर-भाभी बताए जा रहे हैं. इस ठगी के मामले में आरोपी देवर-भाभी को बिहार के दानापुर से गिरफ्तार किया गया है. ये कार्रवाई तेलंगाना और दानापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से की है. आरोपियों की पहचान सुषमा राज और रविंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है. दोनों बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं.आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नकदी, सोने-हीरे के गहने और लग्जरी सामान मिला है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पिछले कुछ समय से पटना के दानापुर में स्थित विजय नगर के विनस पाराडाइज अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छिपकर रह रहे थे. पहले तेलंगाना पुलिस को इनकी लोकेशन के बारे में जानकरी मिली. फिर दानापुर पुलिस के सहयोग से छापा मारा गया और दोनों को गिरफ्तार किया गया.
आरोपी लग्जरी लाइफ जी रहे थे
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से 8 लाख 30 हजार 910 रुपये नकद, 6 पासपोर्ट, 10 मोबाइल फोन, बैंक के क्रेडिट कार्ड, 3 पासबुक, 16 पहचान पत्र, 8 महंगी घड़ियां, और 11 पीस सोने और हीरे के जेवर मिले हैं. सामन की कीमत जानकर पुलिस भी हैरानी में पड़ गई. दोनों आरोपी लग्जरी लाइफ जी रहे थे. शुरुआती जांच में पता चला है कि सुषमा राज और रविंद्र कुमार सिंह ने हैदराबाद में एक कंपनी के माध्यम से निवेशकों को अधिक लाभ का लालच दिया. फिर उनसे ठगी की.
पुलिस ने आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लिया
कंपनी द्वारा निवेशकों से भारी रकम जमा कराई गई. इसके बाद कंपनी फरार हो गई. पीड़ित निवेशकों ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. फिर तेलंगाना पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस कोशिश कर रही है कि इस मामले में पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए. तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लिया है. वो आरोपियों को लेकर हैदराबाद रवाना हो चुकी है. इस मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद और लोग भी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं.
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित