गिल के दोस्त की सीधी बात, कप्तानी पर टीम मैनेजमेंट को सोचने पर किया मजबूर?
Abhishek Sharma: कहते हैं एक दोस्त की हकीकत दूसरा दोस्त ही जानता है. खासकर वैसा दोस्त को बिल्कुल जो बचपन से ही साथ रहा हो, साथ खेला और कूदा हो. हम बात कर रहे हैं शुभमन गिल के एक ऐसे ही दोस्त की, जिन्होंने उन्हें लेकर जो कहा है, उसके बाद गौतम गंभीर को खुश होना चाहिए या नहीं, इसका फैसला आप खुद ही कीजिए. अब आप सोच रहे होंगे कि शुभमन गिल का वो दोस्त कौन है? तो वो हैं अभिषेक शर्मा, जो शुभमन गिल की ही तरह इंडिया खेलते हैं. हालांकि, अभी अभिषेक को रेड बॉल क्रिकेट में डेब्यू करना बाकी है.
गिल को मिली टेस्ट कप्तानी पर क्या बोले अभिषेक?
शुभमन गिल और अभिषेक बचपन से ही साथ खेले, जिसका जिक्र भी उन्होंने एक इंटरव्यू में किया है. दोनों एक ही गुरु के चेले भी हैं, जिनका नाम युवराज सिंह है. अब ऐसे में शुभमन गिल को अभिषेक शर्मा से बेहतर भला कौन समझ सकता है. लिहाजा, जब उनसे शुभमन गिल को टीम इंडिया को टेस्ट कप्तानी दिए जाने पर पूछा गया, तो उन्होंने भी अपनी बात बेबाकी से रखी. अभिषेक शर्मा ने कहा कि गिल का टेस्ट कप्तान बनना बड़ी बात है. मुझे उसके कप्तान बनाए जाने पर गर्व है. हमने साथ-साथ क्रिकेट खेला, साथ-साथ सपने देखे जो अब पूरे हो रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि गिल तीनों फॉर्मेट का एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. टीम इंडिया की कमान सही हाथों में हैं. मुझे लगता है कि वो कप्तानी की जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएगा.
अभिषेक के बयान के बाद खुश होंगे गौतम गंभीर
अभिषेक शर्मा की बातों से साफ है कि गिल पर उन्हें भी पूरा भरोसा है. उनके इस भरोसे से भरी बातों को सुनने के बाद अब गौतम गंभीर को भी खुश होना चाहिए कि उन्होंने एक दमदार फैसला लिया. एक ऐसा फैसला, जो भारतीय क्रिकेट को आने वाले समय नें दूर तलक ले जाएगा. भारत का इंग्लैंड दौरा शुभमन गिल की टेस्ट कप्तानी का पहला बड़ा इम्तिहान होगा, जिसकी शुरुआत 20 जून से होने जा रही है.
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?